फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Repair of Jajmau old bridge will start in November

Kanpur: नवंबर में शुरू होगी जाजमऊ पुराने पुल की मरम्मत, ट्रैफिक डायवर्जन की तैयारियां शुरू

Thu, 04 Sep 2025 09:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 04 Sep 2025 09:06 PM IST
सार

जाजमऊ पुराने पुल की मरम्मत नवंबर में शुरू होगी। एनएचएआई ने नगर और उन्नाव प्रशासन को सूचना भेजी।

विज्ञापन
Kanpur: Repair of Jajmau old bridge will start in November
जाजमऊ पुराना पुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनएचएआई नवंबर महीने में जाजमऊ पुराने गंगा पुल की मरम्मत शुरू कराएगा। 21 तारीख को टेंडर खुलेंगे। एनएचएआई ने नगर और उन्नाव प्रशासन को सूचना देने के साथ ही ट्रैफिक डायवर्जन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मरम्मत के दौरान यहां से उन्नाव, लखनऊ जाने और आने वाले वाहन नए जाजमऊ पुल से होकर गुजरेंगे।
विज्ञापन


लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुराने जाजमऊ पुल की कई बेयरिंग खराब हो चुकी हैं जिन्हें बदला जाना है। इसके अलावा कुछ अन्य बेयरिंग की मरम्मत होनी है। पुल की स्लैब जर्जर होने से गड्ढे होने के साथ ही कई जगह सरिया भी नजर आने लगी हैं। पुल से वाहन सवार हिचकोले खाते हुए निकलते हैं। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव ने बताया कि इस कार्य के लिए तीन महीने पहले स्वीकृति मिली थी। तब पर्याप्त टेंडर नहीं आए थे इसलिए दोबारा मांगे गए हैं। टेंडरों की टेक्निकल बिड 21 सितंबर को खोली जाएगी।
विज्ञापन

Kanpur: Repair of Jajmau old bridge will start in November
जाजमऊ पुराना पुल - फोटो : अमर उजाला
जो कंस्ट्रक्शन कंपनियां सफल होंगी उनकी फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। मरम्मत लगातार होती रहेगी या हमीरपुर के यमुना पुल की तरह हर हफ्ते शनिवार व रविवार को होगी, यह फैसला कानपुर और उन्नाव जिला प्रशासन के साथ संयुक्त बैठक में होगा। कार्यादेश जारी होने से पहले निर्णय हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed