फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Recognition of 19 city schools revoked they had been absent from academic activities and examinations

Kanpur: शहर के 19 स्कूलों की मान्यता समाप्त, पढ़ाई और परीक्षाओं से रहे थे गायब, शैक्षिक रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

Sun, 21 Jun 2026 04:22 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 21 Jun 2026 04:22 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में लगातार दो वर्षों तक परीक्षा में छात्र न भेजने वाले 19 वित्तविहीन विद्यालयों की मान्यता इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम के तहत स्वतः समाप्त हो गई है। शिक्षा विभाग अब इन बंद स्कूलों के शैक्षिक अभिलेखों को सुरक्षित करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।

विज्ञापन
Kanpur Recognition of 19 city schools revoked they had been absent from academic activities and examinations
स्कूल बंद - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कानपुर में लंबे समय तक बोर्ड परीक्षा में शामिल न होने वाले 19 वित्तविहीन स्कूलों की मान्यता को समाप्त हो गई हैं। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि स्वतः मान्यता समाप्त विद्यालयों के शैक्षिक अभिलेखों को संरक्षित कराया जाएगा।

विज्ञापन

इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम-1921 के विनियमों के तहत 10वीं या 12वीं स्तर के ऐसे विद्यालयों की मान्यता स्वत: समाप्त हो जाती है, जिसके लगातार दो वर्ष तक कोई छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए या कक्षाएं संचालित नहीं हुईं। शैक्षिक सत्र 2024-25 एवं 2025-26 में 19 विद्यालय से कोई भी छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुआ और न ही कक्षाएं संचालित हुईं।

विज्ञापन

इन स्कूलों की मान्यता हुई खत्म
सेंट पॉल हायर सेकेंडरी स्कूल (अशोक नगर), श्री सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल (कौशलपुरी), एनसीएचएसएस 264 (सेवाग्राम कालोनी, दादा नगर), रुकमणी देवी सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल (बर्रा), एसबीएसएस हायर सेकेंडरी स्कूल (हंसपुरम), जेबीपीटी इंटर कालेज (गंगापुर), एसडीएस विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल (बैरी, कल्याणपुर), आर्य वैदिक इंटर कालेज (अर्मापुर), बीआर अंबेडकर हायर सेकेंडरी स्कूल (गांधी नगर), चाचा नेहरू इंटर कालेज (साकेत नगर), सेंट मार्टिन हायर सेकेंडरी स्कूल (यशोदा नगर), डाॅ वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल (मैकराबर्टगंज), जन सहयोगी बालिका इंटर कालेज (बरौली, बिल्हौर), एमआरपी एजुकेशन सेंटर (शारदा नगर), विश्व बंधु इंटर कालेज (महौली),कामद शाइनिंग स्टार्स एकेडमी इंटर कालेज (गंभीरपुर), स्वीट होम हायर सेकेंडरी स्कूल (गोविंद नगर), गुरु गोरखनाथ हायर सेकेंडरी स्कूल (गोरखधाम खुजऊपुर), आरके पब्लिक स्कूल (कठेरूआ)।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed