फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Reality check following Delhi incident 10 teams took to streets with female constables patrolling

कानपुर: ‘सादा लिबास और सुरक्षा की जांच' , देर रात सड़कों पर उतरी 10 टीमें, सादी वर्दी में घूमीं महिला सिपाही

Wed, 16 Sep 2026 02:50 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 16 Sep 2026 02:50 PM IST
सार

Kanpur News: शहर में मंगलवार देर रात महिला पुलिस की 10 अलग-अलग टीमों ने सड़कों पर उतरकर बड़ा रियलिटी चेक अभियान चलाया। सादी वर्दी में तैनात महिला सिपाहियों ने ई-रिक्शा, टेंपो, ऑटो और मेट्रो में देर रात सफर कर जमीनी हालात का जायजा लिया।

विज्ञापन
Kanpur Reality check following Delhi incident 10 teams took to streets with female constables patrolling
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में घटी हालिया घटना को गंभीरता से लेते हुए कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए मंगलवार देर रात एक बड़ा विशेष अभियान चलाया। एडीसीपी (महिला अपराध) स्नेहा तिवारी के कुशल नेतृत्व में महिला पुलिस की 10 अलग-अलग टीमों ने सड़कों पर उतरकर रियलिटी चेक किया, ताकि देर रात सफर करने वाली महिलाओं की वास्तविक सुरक्षा स्थिति का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन

रात 11:00 बजे से 12:30 बजे तक चले इस सीक्रेट चेकिंग अभियान के तहत महिला सिपाहियों को सादी वर्दी में शहर के प्रमुख और व्यस्ततम इलाकों में भेजा गया। महिला पुलिसकर्मियों ने माल रोड, बड़ा चौराहा, रावतपुर, टाटमिल, झकरकटी बस स्टैंड और फजलगंज जैसे संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले चौराहों पर ई-रिक्शा, टेंपो, ऑटो और मेट्रो में आम सवारियों की तरह देर रात सफर किया।

विज्ञापन





चालकों का व्यवहार मिला शालीन, नहीं हुई कोई अश्लीलता
अभियान के दौरान सादे कपड़ों में तैनात महिला सिपाहियों ने इस बात पर खास ध्यान दिया कि सार्वजनिक परिवहन के चालक और सह-यात्री महिलाओं व लड़कियों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं। पूरे डेढ़ घंटे की पड़ताल के बाद एडीसीपी महिला अपराध स्नेहा तिवारी ने बताया कि किसी भी क्षेत्र में महिला सिपाहियों के साथ किसी प्रकार की अश्लीलता, छेड़खानी या अभद्रता की घटना सामने नहीं आई।

पुलिस अधिकारियों का कड़ा संदेश
एडीसीपी स्नेहा तिवारी ने स्पष्ट किया कि शहर में महिलाओं, छात्राओं और कामकाजी नारियों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। दिल्ली की घटना के मद्देनजर ऐसे औचक रियलिटी चेक और सीक्रेट चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि रात के वक्त सार्वजनिक परिवहन चलाने वाले यदि किसी महिला से दुर्व्यवहार करते पाए गए, तो उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed