फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Rain stopped, gravel spread on the road, vehicle riders are getting injured every day

Kanpur: बारिश रुकी, सड़क पर पसरी बजरी, आए दिन चुटहिल हो रहे वाहन सवार

Thu, 07 Aug 2025 11:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 07 Aug 2025 11:58 PM IST
सार

सबसे खराब हालत मैनावती मार्ग की है। सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। आए दिन वाहन सवार चुटहिल हो रहे।

विज्ञापन
Kanpur: Rain stopped, gravel spread on the road, vehicle riders are getting injured every day
एनआरआई सिटी मैनावती मार्ग की खराब सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार तीन दिन की बरसात के बाद गुरुवार को जीटी रोड, मैनावती मार्ग, हैलट रोड, मकराबटगंज रोड, सिविल लाइंस सहित तमाम मोहल्लों की गड्ढायुक्त सड़कों पर बजरी नजर आने लगी है। इसकी वजह से दोपहिया वाहन सवार फिसलकर चुटहिल हुए। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है पर नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने सड़कें ठीक कराना तो दूर झाड़ू लगवाकर बजरी तक नहीं हटवाई है।
विज्ञापन


सबसे खराब हालत मैनावती मार्ग की है। नवाबगंज स्थित चिड़ियाघर चौराहे से सिंहपुर तक करीब पांच किलोमीटर लंबी चार लेन की यह सड़क शहर की सबसे खराब सड़कों के रूप में चर्चित होती जा रही है। यहां सड़क के नाम पर फैली गिट्टी और उसके आसपास गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। आए दिन हादसे हो रहे हैं। गाड़ियों के टायर फट रहे हैं पर अफसर इसे बनवाने की सुध नहीं ले रहे हैं। यह हालत तब है जब पीडब्ल्यूडी की इस सड़क के पास केडीए की बहुप्रतीक्षित न्यू कानपुर सिटी योजना लाॅन्च होने वाली है।
विज्ञापन

Kanpur: Rain stopped, gravel spread on the road, vehicle riders are getting injured every day
एनआरआई सिटी मैनावती मार्ग की खराब सड़क - फोटो : अमर उजाला
जल निगम (शहरी) ने आठ महीने पहले कल्याणपुर-बिठूर रोड में डीपीएस काॅलेज के पास से सिंहपुर चौराहा से मैनावती मार्ग होते हुए बनियापुरवा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक गहरी सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया था। बिठूर-कल्याणपुर रोड और मैनावती मार्ग में सिंहपुर से नवाबगंज की तरफ डिवाइडर से नहर की तरफ की ढाई महीने पहले सड़क खोदकर सीवर लाइन बिछा दी पर जल निगम ने सड़क को चलने योग्य भी नहीं बनाया। खोदी गई सड़क को सिर्फ मिट्टी से ही पाटते हुए समतल कर दिया था।
विज्ञापन

Kanpur: Rain stopped, gravel spread on the road, vehicle riders are getting injured every day
एनआरआई सिटी मैनावती मार्ग की खराब सड़क - फोटो : अमर उजाला
बरसात में कीचड़, दलदल होने की वजह से यह सड़क चलने लायक नहीं है। इस वजह से इस मार्ग में आने और जाने वाले वाहन डिवाइडर के दूसरी तरफ की सड़क से ही आते-जाते हैं। सड़क में जागेश्वर मंदिर के पास से एनआरआई सिटी के सामने होते हुए आशाराम बापू के आश्रम के आगे तक तारकोल मिक्स गिट्टी से बनी सड़क का तालकोल गायब हो गया है।
विज्ञापन

Kanpur: Rain stopped, gravel spread on the road, vehicle riders are getting injured every day
मीनावती मार्ग में फैली गिट्टी, बजरी - फोटो : अमर उजाला
गिट्टी, बजरी उखड़कर आसपास फुटपाथ तक फैली है। गिट्टी, बजरी में फिसलकर कई वाहन सवार गिरकर चुटहिल हो चुके हैं। धूल की वजह से दुकानदार परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed