कानपुर: बारिश, मेट्रो और ई-बस ने सुधारे शहर के हालात, प्रदूषण पर लगाया ब्रेक
कई सालों बाद इस बार ठंड में भी शहर का वातावरण अच्छा बना हुआ है। पिछले कुछ वर्षों में 700 से 800 तक जा चुका एक्यूआई, इस बार 100 से 250 के बीच सिमट कर रह गया है। जानकारों के मुताबिक बारिश, मेट्रो और ई-बस चलने से वायु प्रदूषण पर काफी हद तक रोक लगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में कई सालों बाद इस बार ठंड में भी शहर का वातावरण अच्छा बना हुआ है। पिछले सालों में 700 से 800 तक जा चुका एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) इस बार 100 से 250 के बीच बना हुआ है।
जानकारों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से धूल के कण बैठ गए हैं। वहीं मेट्रो और ई-बसों के संचालन से भी कुछ हालात सुधरे हैं। मेट्रो और ई-बसों के संचालन के समय भी यह बात कही गई थी कि इनके चलने से वायु प्रदूषण पर काफी हद तक रोक लगेगी।
इसके अलावा सड़कें भी ठीक होने से धूल कम हुई है। उधर शासन की सख्ती के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से मानीटरिंग के लिए कई टीमें लगातार सक्रिय हैं।
सोमवार को एक्यूआई
नेहरू नगर 222, कल्याणपुर 104, किदवई नगर 130
शाम छह बजे शहर का औसत एक्यूआई 139
लखनऊ के तालकटोरा में शाम पांच बजे का एक्यूआई 999