कानपुर में जाजमऊ की रैदास विहार नई बस्ती में मंगलवार रात हुए हादसे की मुख्य वजह नाले का चोक होना है। नाले से पानी इतनी तेजी से ओवरफ्लो हुआ कि किसी को कुछ करने का मौका ही नहीं मिला। देखते-देखते पानी कमर तक पहुंचा और शुरू हो गया मकानों के ढहने का सिलसिला। हादसे में 12 मकान जमींदोज हुए हैं। दूसरी ओर नगर निगम इसे जल निगम का डॉट नाला बता रहा है तो जल निगम के अधिकारी अपना नाला मानने से इन्कार करते रहे।
जलभराव से तबाही: दो घंटे की बारिश ने उजाड़े आशियाने, लोग बोले- कमर तक भरा पानी, फिर ढहन लगे मकान, देखें Photos
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 29 Jul 2026 08:34 AM IST
सार
Kanpur House Collapse Accident: जाजमऊ स्थित रैदास विहार नई बस्ती में मूसलाधार बारिश के दौरान नाला चोक होने से ओवरफ्लो हुआ गंदा पानी घरों में घुस गया, जिससे 12 मकान जमींदोज हो गए और सात लोग घायल हो गए। इस भीषण जलभराव और हादसे के बाद पीड़ित परिवारों के सामने सिर छिपाने और भोजन का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन