फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Railways festive gift trips for 13 pairs of special trains to increase changes in numbers and routes

कानपुर: त्योहारों पर रेलवे का तोहफा, 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के बढ़ेंगे फेरे, नंबर-रूट में बदलाव, पढ़ें शेड्यूल

Mon, 14 Sep 2026 12:52 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Mon, 14 Sep 2026 12:52 PM IST
सार

Kanpur News: आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानपुर व आसपास के क्षेत्र से घर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। उत्तर मध्य रेलवे ने 13 जोड़ी विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का फैसला किया है। इनमें कानपुर सेंट्रल-असारवा और प्रयागराज-उधना समेत कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।

विज्ञापन
Kanpur Railways festive gift trips for 13 pairs of special trains to increase changes in numbers and routes
कानपुर सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में त्योहारों में घर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। उत्तर मध्य रेलवे ने 13 जोड़ी विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का फैसला किया है। इनमें कानपुर सेंट्रल-असारवा, प्रयागराज-उधना और सूबेदारगंज से चलने वाली कई ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों का संचालन एक अक्तूबर से नवंबर के अंत तक अलग-अलग तिथियों में होगा। प्रयागराज-उधना विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में सबसे अधिक 18-18 फेरे लगाएगी।

विज्ञापन

वहीं, कानपुर सेंट्रल-असारवा विशेष ट्रेन के नौ-नौ फेरे लगेंगे। 01905 कानपुर सेंट्रल-असारवा पांच अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। वहीं, 04111/04112 प्रयागराज-गांधीग्राम विशेष अब 04179/04180 प्रयागराज-साबरमती विशेष के रूप में चलेगी। 01906 असारवा-कानपुर सेंट्रल विशेष के समय में भी संशोधन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed