{"_id":"6aaeb3c02dff50c9e4017094","slug":"kanpur-raid-at-boho-restaurant-eight-hookahs-57-beers-and-bottles-of-premium-liquor-seized-2026-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बोहो रेस्टोरेंट में छापा, आठ हुक्के, 57 बीयर और महंगी शराब की बोतलें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बोहो रेस्टोरेंट में छापा, आठ हुक्के, 57 बीयर और महंगी शराब की बोतलें बरामद
Sat, 19 Sep 2026 09:48 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 19 Sep 2026 09:48 PM IST
सार
Kanpur News: एडीसीपी सेंट्रल के नेतृत्व में शुक्रवार देर बोहो रेस्टोरेंट में कार्रवाई की गई। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन
बोहो रेस्टोरेंट में छापा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वरूपनगर स्थित बोहो रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का और शराब परोसे जाने की सूचना पर शुक्रवार देर रात पुलिस ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आठ हुक्के, तंबाकू के पैकेट, 57 बीयर की बोतलें और अलग-अलग ब्रांड की मंहगी शराब बरामद की। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की है।
देर रात करीब दो बजे एडीसीपी सेंट्रल डॉ.अर्चना सिंह के नेतृत्व में एसीपी स्वरूपनगर ज्योतिश्री, स्वरूपनगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ रेस्टोरेंट में छापा मारा। इससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने रेस्टोरेंट में तलाशी ली। तलाशी में आठ हुक्के, सात पाइप, सात चिलम, आठ पैकेट कोयला, 15 नोजल पाइप के पैकेट, 20 बंद और चार खुले पैकेट तंबाकू बरामद हुए। इसके अलावा 330 एमएल की 57 बोतल बीयर मिलीं।
विज्ञापन
देर रात करीब दो बजे एडीसीपी सेंट्रल डॉ.अर्चना सिंह के नेतृत्व में एसीपी स्वरूपनगर ज्योतिश्री, स्वरूपनगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ रेस्टोरेंट में छापा मारा। इससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने रेस्टोरेंट में तलाशी ली। तलाशी में आठ हुक्के, सात पाइप, सात चिलम, आठ पैकेट कोयला, 15 नोजल पाइप के पैकेट, 20 बंद और चार खुले पैकेट तंबाकू बरामद हुए। इसके अलावा 330 एमएल की 57 बोतल बीयर मिलीं।
विज्ञापन
बोहो रेस्टोरेंट में छापा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने डबल ब्लैक, ब्लैक लेबल, 100 पाइपर, जिन बिन, वकार्डी, शिवास, वेलेन्टाइन, एप्स्लूट वोदका, इन्द्री और मैक्डॉवेल्स रम की एक-एक बोतल भी बरामद की। मौके से स्वरूप नगर निवासी प्रकाश चरन, कैंट निवासी मो.अमान, और बिहार के किशनगंज निवासी दीपक ठाकुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम और तंबाकू उत्पाद संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की।