फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur questions raised over Ward 65 projects probe demanded from the Municipal Commissioner

कानपुर: ‘न पार्षद को खबर, न मानकों का ध्यान’, वार्ड-65 के कार्यों पर उठे सवाल, नगर आयुक्त से की जांच की मांग

Thu, 10 Sep 2026 11:53 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 10 Sep 2026 11:53 AM IST
सार

Kanpur News: नौबस्ता पश्चिम वार्ड-65 के पार्षद योगेंद्र शर्मा ने जलकल जोन-तीन द्वारा कराए गए कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बिना पार्षद को सूचना दिए मानकविहीन काम कराने और भुगतान पास करने की जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Kanpur questions raised over Ward 65 projects probe demanded from the Municipal Commissioner
कानपुर नगर निगम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में वार्ड-65, नौबस्ता पश्चिम के पार्षद योगेंद्र शर्मा ने जलकल, जोन-3 की ओर से उनके वार्ड में कराए गए कार्यों की जांच की मांग उठाई है। बुधवार को उन्होंने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय को ज्ञापन पत्र सौंपा। बताया कि उनके वार्ड में जलकल ने कोई भी कार्य मानक के अनुरूप नहीं किया है। तीन साल में विभिन्न स्थानों पर सबमर्सिबल व पानी की टंकी का निर्माण कार्य कराया, लेकिन इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई। न ही इन कार्यों को कोई ब्योरा दिया गया। इनका भुगतान भी बिना उन्हें जानकारी के कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed