फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: PRV running in the opposite direction on the highway hit the son of the Diwan, video viral

Kanpur: हाईवे पर विपरीत दिशा में दौड़ रही पीआरवी ने दीवान के बेटे को मारी टक्कर, वीडियो वायरल

Mon, 16 Dec 2024 09:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 16 Dec 2024 09:34 PM IST
सार

हाईवे पर विपरीत दिशा में दौड़ रही पीआरवी ने दीवान के बेटे को टक्कर मार दी। सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन
Kanpur: PRV running in the opposite direction on the highway hit the son of the Diwan, video viral
कानपुर में सड़क हादसा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

कानपुर-इटावा हाईवे पर उल्टी दिशा में दौड़ रही पीआरवी कार के पैदल सड़क पार कर रहे पुलिसकर्मी के बेटे को टक्कर मारने का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर डीसीपी पश्चिम राजेश कुमार सिंह ने एसीपी पनकी को जांच के आदेश दे दिए। एसीपी से मामले में एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन




सोशल मीडिया पर वायरल 10 सेकेंड के वीडियो में तीन युवक सड़क पार करते दिख रहे थे। इसी दौरान कानपुर-इटावा हाईवे पर पनकी से सचेंडी की तरफ विपरीत दिशा में जा रही पीआरवी कार ने सड़क पार कर रहे एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक करीब चार-पांच फीट उछल कर गिर गया जबकि चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। सूत्रों के अनुसार हादसे में घायल हुआ युवक पुलिस महकमे के ही एक दीवान का बेटा था। मामला विभागीय होने के कारण दोनों पक्षों में समझौता हो गया। हालांकि रविवार को घटना का वीडियो वायरल हो गया। ऐसे में अब एसीपी पनकी को इस बात की जांच के लिए कहा गया है कि पीआरवी कौन चला रहा था और किस वजह से कार विपरीत दिशा में दौड़ाई जा रही थी। डीसीपी के मुताबिक विपरीत दिशा में वाहन चलाना यातायात नियमों का उल्लंघन है। जांच रिपोर्ट के आधार पर पीआरवी चालक के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed