Kanpur: ग्रेटर कानपुर के लिए कंपनियों से मांगे प्रस्ताव, चयनित कंपनी खींचेगी विकास का खाका, पढ़ें अपडेट
Kanpur News: कानपुर में 5000 एकड़ पर ग्रेटर कानपुर विकसित करने के लिए केडीए ने कंसल्टेंट कंपनियों से प्रस्ताव मांगे हैं। इस योजना में मेडिसिटी, एमएसएमई और ई-वाहन पार्क के साथ-साथ हजारों आवासीय प्लॉट तैयार किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में केडीए ने ग्रेटर कानपुर योजना विकसित करने के लिए कंसल्टेंट कंपनियों से रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) मांगे हैं। चयनित कंसल्टेंट कंपनी करीब 5000 वर्गमीटर की इस परियोजना का खाका खीचेंगी। इससे तय होगा कि कहां-कहां सड़कें, प्लाट, बहुमंजिला इमारतें, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स सहित अन्य सार्वजनिक सुविधाएं होंगी और किस स्थान में तीन पार्क (व्यावसायिक क्षेत्र) विकसित किए जाएंगे।
कंपनियों से 28 जनवरी तक प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। प्राधिकरण ने भीमसेन रेलवे स्टेशन और आउटर रिंग रोड के बीच भैरमपुर, कैंधा, रामपुर सहित सात ग्राम क्षेत्रों की करीब 5000 एकड़ जमीन पर ग्रेटर कानपुर योजना विकसित करने का खाका खींचा है। इसमें जहां एक तरफ हजारों परिवारों का आशियाने का सपना पूरा होगा, वहीं मेडिसिटी पार्क, एमएसएमई पार्क और ई-वाहन पार्क भी बनेंगे।
दो दिन पहले आरएफपी जारी की
इनसे इन उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ ही प्रत्येक पार्क में हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा। योजना को कानपुर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग से भी कनेक्टिविटी मिलेगी। प्रारंभिक सर्वे पूरा कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, वहां से इसे सैद्धांतिक भी मिल गई है। विकास प्राधिकरण ने इस योजना को मूर्तरूप देने के लिए दो दिन पहले आरएफपी जारी की है।
ग्रेटर कानपुर योजना विकसित करने के लिए आरएफपी फ्लोट कर दी गई है। इसके माध्यम से कंसल्टेंट कंपनी का चयन होगा जो पूरे क्षेत्र में जरूरत और सुविधाओं के हिसाब से तय करेगी कि कहां-कहां आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएं और इनमें कहां-कहां सड़कों सहित अन्य सार्वजनिक सुविधाओं का प्रावधान किया जाए। -मदन सिंह गर्ब्याल, उपाध्यक्ष, केडीए