{"_id":"6808f2821d5230d0860759cf","slug":"kanpur-property-dealer-swindled-rs-2-5-lakh-from-a-person-by-promising-to-give-him-house-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मकान दिलाने का झांसा देकर प्रापर्टी डीलर ने 2.5 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मकान दिलाने का झांसा देकर प्रापर्टी डीलर ने 2.5 लाख रुपये हड़पे
Wed, 23 Apr 2025 07:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 23 Apr 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
गोविंदनगर में मकान दिलाने के नाम पर प्रापर्टी डीलर ने लोको पायलट के 2.50 लाख रुपये हड़प लिए। साथ ही मकान भी किसी और को बेच दिया। लोको पायलट ने प्रापर्टी डीलर के खिलाफ गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मूलरूप से बिहार के भागलपुर निवासी अमन कुमार परिवार समेत साकेतनगर में रहते हैं। वह जूही यार्ड में लोको पायलट हैं। उनके मुताबिक सालभर पहले गोविंदनगर आई-ब्लाॅक में किराये पर रहते थे।
विज्ञापन
वहां उनकी मुलाकात व्यापारी नेता विनय वर्मा से हुई। विनय ने मकान खरीदने के लिए क्षेत्र के प्रापर्टी डीलर गुरमीत सलूजा से मुलाकात करवाई। गुरमीत ने उन्हें गोविंदनगर, किदवईनगर और बर्रा क्षेत्र में कई मकान दिखाए। इसमें बर्रा का एक मकान उन्हें पसंद आ गया। उसे खरीदने का सौदा तय करने के लिए गुरमीत के कहने पर पहले 1.30 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बाद चेक से एक लाख रुपये और दिए।
विज्ञापन
गुरमीत ने लिखापढ़ी और वकील की फीस के नाम पर 20 हजार रुपये नकद लिए, लेकिन मकान उनकी जगह किसी और को बेच दिया। पता चलने पर उन्होंने गुरमीत से रकम वापस मांगी तो पहले टालमटोल करता रहा। फिर रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि लोको पायलट की तहरीर पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन