{"_id":"695e9ce2e2bd4504640c6490","slug":"kanpur-property-dealer-s-wife-commits-suicide-by-hanging-in-front-of-her-young-child-causing-chaos-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: प्रापर्टी डीलर की पत्नी ने मासूम के सामने फंदा लगा दी जान, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: प्रापर्टी डीलर की पत्नी ने मासूम के सामने फंदा लगा दी जान, मचा कोहराम
Wed, 07 Jan 2026 11:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
रावतपुर के आनंदनगर में प्रापर्टी डीलर की पत्नी ने बुधवार देर शाम दुपट्टे के सहारे पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। दो साल की मासूम बेटी कमरे के अंदर ही थी। 23 जनवरी को बेटे का यज्ञोपवीत संस्कार है। आज बाजार करके आई थीं। पुलिस और फाॅरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
आनंदनगर के रहने वाले प्रापर्टी डीलर राकेश तिवारी, पत्नी संध्या तिवारी (38), तीन बच्चों, मां और पिता रामबाबू के साथ रहते हैं। बुधवार देर शाम पत्नी संध्या का शव उसके कमरे में पंखे से लटकता मिला। बड़ी बेटी किसी काम से कमरे में गई तब पता चला। पति राकेश तिवारी ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह घर पर नहीं थे। करीब 17 साल पहले उनकी शादी हुई थी। ससुराल राम लला के पास ही है। रावतपुर इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा ने बताया कि घटना की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन