फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Prohibited animal meat found near a temple in Bilhaur; VHP stages protest

Kanpur : बिल्हौर में मंदिर के पास मिला प्रतिबंधित मांस, हिन्दू संगठनों का हंगामा, मौके पर कई थानों का फोर्स

Mon, 12 Jan 2026 10:27 PM IST
शिखा पांडेय संवाद न्यूज एजेंसी, बिल्हौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिल्हौर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Jan 2026 10:27 PM IST
सार

कई पुलिस थानों का फोर्स एसडीएम बिल्हौर, एसीपी, एडीसीपी वेस्ट से हिंदू संगठनों से जुड़े समर्थकों से तीखी बहस- झड़प, गाली-गलौज हुई। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई व मिली भगत के आरोपी पुलिस कर्मियों को हटाने की बात कही है। 

विज्ञापन
Kanpur: Prohibited animal meat found near a temple in Bilhaur; VHP stages protest
विहिप ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कस्बे में एक धार्मिक स्थल के ठीक पीछे कब्रिस्तान और खेतों के मध्य में बड़ी तादाद में पशुओं के सिर, हड्डियां और खाल मिलने सनसनी फैल गई। सूचना के बाद सैकड़ों की संख्या में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और भाजपा के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सोमवार रात करीब 9:30 बजे हंगामा आरंभ कर दिया। सूचना पर कई पुलिस थानों का फोर्स एसडीएम बिल्हौर, एसीपी, एडीसीपी वेस्ट से हिंदू संगठनों से जुड़े समर्थकों से तीखी बहस- झड़प, गाली-गलौज हुई। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई व मिली भगत के आरोपी पुलिस कर्मियों को हटाने की बात कही है। 

विज्ञापन


घटनास्थल और कोतवाली में बड़ी संख्या में मौजूद लोग कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी हो-हल्ला कर रहे थे। सोमवार रात करीब 9:30 विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष अतुल अवस्थी के साथ कुशल पांडे, प्रधान राजकुमार भदौरिया, नामित सभासद इंदू शुक्ल, अतुल संवारे, रामकुमार, अशोक तिवारी गुड्डा के संग सैकड़ों की संख्या में लोग कुटरा रोड जीटी रोड हाइवे किनारे सिंहवाहिनी मंदिर के पीछे स्थित एक कब्रिस्तान में दो सैकड़ों से अधिक पशुओं के अवशेष, सिर और खाले देख उतेजित हो गए और हो-हल्ला शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे कई सिपाहियों को हिंदू संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने खदेड़ लिया। जिसके बाद कई पुलिस थानों के फोर्स संग एसीपी बिल्हौर मंजय सिंह मौके पर पहुंचे। हंगामे की सूचना पर एसडीएम बिल्हौर, तहसीलदार अनुभव चंद्र सहित कई पुलिस थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा, लेकिन हिंदू संगठनों द्वारा आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर तीखी झड़प हुई। 
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद एडीसीपी वेस्ट कपिल देव मौके पर पहुंचे उत्तेजित हिंदू संगठन के लोगों द्वारा कोतवाली प्रभारी बिल्हौर सहित कई दारोगाओं और सिपाहियों को तत्काल हटाने, घटनास्थल के समीप एक गोदाम को तत्काल सील करने के बाद हंगामा कर नारेबाजी करते रहे। उधर भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष जेपी कटियार, अनूसूचित मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष सिपाहीलाल कठेरिया, मंडल अध्यक्ष सौरभ शर्मा, शुभ्रांशू कटियार के साथ सैकड़ों लोगों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्मेदार बोले
मौके पर बड़ी संख्या में पशुओं के अवशेष मिले हैं, जिसे राजकीय पशु चिकित्सक डा. नीरज पटेल को बुलाकर जांच पड़ताल करवाई जा रही है। इसके साथ थी जिन खेतों और कब्रिस्तान में एक कृत्य चल रहा है उसकी के पास के किसानों के नाम पता कर आरोपियों की तलाश भी करवाई जा रही है। संजीव दीक्षित एसडीएम बिल्हौर


विश्व हिंदू परिषद सहित कई हिंदू संगठनों के लोगों को समझाकर मामले में संलिप्त सभी लोगों पर कार्रवाई आरंभ की गई है। एक उप निरीक्षक को लगाकर रिपोर्ट लिखवाने की प्रक्रिया आरंभ कराई गई है, साथ ही जहां- जहां भी अवशेष मिलने की आशंका हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों द्वारा जताई जा रही है वहां पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। कपिलदेव, एडीसीपी वेस्ट


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed