फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: process of meeting former President Ramnath Kovind continued throughout day

Kanpur: दिन भर चला पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने का सिलसिला

Wed, 23 Jul 2025 12:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: process of meeting former President Ramnath Kovind continued throughout day
कृष्ण कुमार अग्रवाल मुन्ना भैया के कैंट स्थित घर में उनसे मुलाकात करते पूर्व राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सर्किट हाउस में मंगलवार को मिलने वालों का तांता लगा रहा। एक के बाद एक कई सामाजिक संगठनों, राजनीति दल से जुड़े लोगों ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहर के विकास, वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर चर्चा की। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल व दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह से मुलाकात के दौरान पूर्व राष्ट्रपति ने संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ता संपर्क, जनसंपर्क अभियानों एवं बूथ सशक्तिकरण की जानकारी ली। अवर हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के पदाधिकरियों ने मुलाकात कर संस्था के कार्याें की जानकारी दी। मिलने वालों में अध्यक्ष आदित्य पोद्दार, संरक्षक अजय मित्तल, विनायक शामिल रहे। इसी तरह भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकित मिश्रा, ऋतिक, हिमांशु वैश्य ने भी कोविंद से मिलकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


एक राष्ट्र, एक चुनाव के साथ एक टैक्स को भी जोड़ने का सुझाव
व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सर्किट हाउस में मिलकर शहर का हाल बताया। कहा कि शहर में विकास नहीं हो रहा है। अलग-अलग विभागों में कोई समन्वय नहीं है। उद्योग-व्यापार शहर से कम होता जा रहा है। लखनऊ तेजी से आगे बढ़ गया है। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति को सुझाव पत्र भी दिया। कहा कि एक देश एक चुनाव में एक टैक्स को भी जोड़ा जाए।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में टीकम चंद सेठिया, महेश चंद्र जैन, मणिकांत जैन, राजेंद्र शुक्ला, रामकिशोर मिश्रा, किशन मिश्रा, विजय पांडेय शामिल रहे। सुझाव पत्र में कहा गया कि एक राष्ट्र, एक चुनाव देश में लागू करने का सुझाव पूर्व राष्ट्रपति की ओर से दिया गया है। इसमें व्यापार जगत को भी शामिल करते हुए एक टैक्स भी जोड़ा जाए। व्यापारियों ने कहा कि कानपुर से बड़े शहरों के लिए फ्लाइट कनेक्टिविटी नहीं होने से परेशानी होती है। कानपुर में एम्स और अंगदान बैंक अस्पताल खुले। चुन्नीगंज में बन रहे कन्वेंशन सेंटर और चकेरी एयरपोर्ट का नाम पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा के नाम पर रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed