फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Private Bank Dispute Two Women Employees File Police Complaints Against Each Other

UP: 'मेरी किसी से दुश्मनी नहीं, मेरे बहुत दोस्त से ठाकुर', ऋतु ने IGRS में की शिकायत; आस्था ने भी दी तहरीर

Thu, 12 Feb 2026 02:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 12 Feb 2026 02:59 PM IST
सार

Kanpur News today in Hindi: कानपुर में निजी बैंक में दो महिला कर्मियों के बीच हुआ विवाद थाने तक पहुंच गया है। आस्था ने डीएम से मिलकर थाने में तहरीर दी है, जबकि ऋतु ने आईजीआरएस में शिकायत की है। ऋतु त्रिपाठी ने बुधवार को अमर उजाला से कहा कि उनके पति को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur Private Bank Dispute Two Women Employees File Police Complaints Against Each Other
 Kanpur Panki Bank Dispute - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

 Kanpur Panki Bank Dispute: कानपुर के पनकी के निजी बैंक में दो महिला कर्मियों के बीच कहासुनी और नोकझोंक का विवाद थाने पहुंच गया है। बुधवार को आस्था सिंह ने ऋतु त्रिपाठी व उनके पति ऋषि मिश्रा के खिलाफ तहरीर दी है। इसके साथ जिलाधिकारी के पास से मुलाकात कर शिकायत की है।
विज्ञापन


इससे पहले ऋतु त्रिपाठी ने मंगलवार को आस्था सिंह के खिलाफ आईजीआरएस में शिकायत की थी। पनकी पुलिस ने दोनों मामले की जांच शुरू कर दी है। निजी बैंक के हेडक्वार्टर को पत्र लिखकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मांगी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि आस्था सिंह की ओर से तहरीर दी गई है। वह पिता के साथ थाने आई थीं। आस्था सिंह ने बदसलूकी करने और सोशल मीडिया में छवि खराब करने का आरोप लगाया है। वहीं, ऋतु त्रिपाठी ने आईजीआरएस में शिकायत की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋतु ने पति और खुद के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। निजी बैंक के हेडक्वार्टर से घटना की फुटेज मांगी गई है। जल्द ही बैंक के स्टाफ के बयान लिए जाएंगे। बताया कि घटना छह जनवरी की है। यह अब क्यों वायरल की गई। इसकी जांच भी होगी।
 

पति को दी जा रही धमकी, जान की सुरक्षा चाहिए : ऋतु
ऋतु त्रिपाठी ने बुधवार को अमर उजाला से कहा कि उनके पति को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उनके घर से बाहर जाते समय नजर रखी जा रही है। शायद हो सकता है मैडम यह सब करवा रही हैं। मुझे मेरे पति की जान की सुरक्षा चाहिए। 

 

कहा कि आस्था को ठाकुर होने पर गर्व है तो मुझे ब्राह्मण होने पर गर्व है। अब आस्था कह रही हैं कि उन्हें उकसाया गया है। यदि इस तरह उकसाने पर विवाद करती हैं तो उन्हें काॅरपोरेट में नहीं आना चाहिए था। कई बार कस्टमर से बहस हो जाती है तो उन्हें कंप्यूटर उठाकर थोड़ी मार देते हैं। 

 

कहा कि मुझे जातिवाद का मुद्दा नहीं उठाना है। सोशल मीडिया में कुछ लोग हमारे लिए बोल रहे हैं तो कुछ उनके बारे में। मेरी बस इतनी रिक्वेस्ट है कोई भी क्लिप डिलीट ना की जाए। बैंक के पास सीसीटीवी फुटेज हैं। 

 

पूरे सीसीटीवी फुटेज देख लिए जाएं तो हकीकत सामने आ जाएगी। कहा कि मेरे साथ के ज्यादातर लोग क्षत्रिय वर्ग के हैं। मेरी क्षत्रिय वर्ग से कोई दुश्मनी नहीं है बहुत सारे मेरे दोस्त से ठाकुर हैं। मेरा कभी भी उनसे विवाद नहीं हुआ। यह पहली बार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed