{"_id":"61518df88ebc3e2be403cb13","slug":"kanpur-primary-teacher-dies-after-being-hit-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ट्रेन की चपेट में आकर प्राइमरी शिक्षिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ट्रेन की चपेट में आकर प्राइमरी शिक्षिका की मौत
Mon, 27 Sep 2021 04:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 27 Sep 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद बदहवास परिजन
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के रावतपुर रेलवे स्टेशन पर सोमावर को सुबह चौबेपुर स्थित प्राइमरी विद्यालय में पढ़ाने जा रहीं शिक्षिका की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। जीआरपी ने परिजनों को हादसे की खबर देने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है।
बर्रा कर्रही निवासी सीमा कमल (49) रोज रावतपुर स्टेशन से ट्रेन पर बैठ कर चौबेपुर पहुंची थीं। सोमवार सुबह स्टेशन पहुंच कर उन्होंने ट्रेन पकड़ने का प्रयास किया, तभी अनियंत्रित होकर ट्रैक पर गिर गईं। ट्रेन की चपेट में आने से उनके सिर पर गंभीर चोट आई।
जीआरपी उन्हें हैलट लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति धीरेंद्र कमल रेलवे में लोको पायलट हैं। उनका बड़ा बेटा दिल्ली में स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। छोटा बेटा शहर के एक निजी कॉलेज से स्नातक कर रहा है। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।