फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: President will give green signal to 'Vikas' trapped in Delhi

कानपुर: दिल्ली में फंसे ‘विकास’ को हरी झंडी दिलाएंगे राष्ट्रपति, मंडलायुक्त ने पेश किया का खाका

Mon, 28 Jun 2021 11:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 28 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: President will give green signal to 'Vikas' trapped in Delhi
मंडलायुक्त ने राष्ट्रपति के सामने पेश किया कानपुर के विकास का खाका - फोटो : amar ujala
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिल्ली में विभिन्न मंत्रालयों में फंसी जिले की विकास परियोजनाओं की फाइलों को हरी झंडी दिलाने में सहयोग करेंगे। तीन दिन के प्रवास के बाद लखनऊ रवाना होने से पहले आला अफसरों से मुलाकात के दौरान उन्होंने यह आश्वासन दिया। मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने उनके समक्ष जिले में प्रस्तावित विकास योजनाओं का खाका पेश किया।
विज्ञापन


बताया कि मंत्रालय स्तर पर रुकी कुछ स्वीकृतियों की वजह से काम में देरी हो रही है। उन्होंने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि संबंधित मंत्रालयों को उनका मार्गदर्शन मिल जाएगा तो काम जल्दी होगा। मंडलायुक्त ने बताया कि यहां 93 किलोमीटर लंबा आउटर रिंग रोड प्रस्तावित है। इसका एलाइनमेंट स्वीकृत हो चुका है, लेकिन मंत्रालय से स्वीकृति मिलना बाकी है।
विज्ञापन

 

इसके बनने से कानपुर के चारों ओर राष्ट्रीय राजमार्ग 34, 19, 86 और 27 पर चलने वाला यातायात शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेगा। रिंग रोड के जरिये बाहर से ही निकल जाएगा। रिंग रोड केचारों तरफ इंटीग्रेटेड (एकीकृत) विकास योजनाएं भी बनाई जाएंगी। यहां के औद्योगिकीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

राष्ट्रपति ने इस पर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए आश्वस्त किया। मंडलायुक्त ने दूसरी महत्वपूर्ण योजना पनकी गंगा नहर अर्मापुर से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस मार्ग को जोड़ने वाले लगभग 80 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग निर्माण की जानकारी दी।

बताया कि इसके बनने से कानपुर शहर के दक्षिण क्षेत्र में स्थापित उद्योग आगरा और नई दिल्ली की ओर से अपने उत्पाद तेजी से भेज सकेंगे। दक्षिण की आबादी के लिए दिल्ली का रास्ता आसान होगा। इस दौरान पुलिस कमिश्नर असीम अरुण, जिलाधिकारी आलोक तिवारी और उच्चस्तरीय विकास समिति के समन्वयक और कानपुर स्मार्ट सिटी परियोजना के स्वतंत्र निदेशक नीरज श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed