Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Prakash Utsav today traffic diversions in effect eight routes restricted here the traffic arrangement

कानपुर: प्रकाशोत्सव आज... डायवर्जन लागू, आठ रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध, इस तरह रहेगी व्यवस्था, देखें रूट प्लान

Sun, 22 Nov 2026 11:56 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 22 Nov 2026 11:56 AM IST
सार

Kanpur News: श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर आज सुबह 11 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा, जिसके तहत आठ प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
Kanpur Prakash Utsav today traffic diversions in effect eight routes restricted here the traffic arrangement
कानपुर ट्रैफिक डायवर्जन - फोटो : amar ujala

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में श्री गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर आज से शहर में डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सुबह 11 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक आठ प्रमुख रास्तों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरना होगा।

विज्ञापन

इस तरह रहेगी व्यवस्था

  • घंटाघर की तरफ से आने वाले वाहन बांसमंडी नहीं जा सकेंगे। यह चाचा नेहरू चौराहे से कोपरगंज होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
  • विज्ञापन
  • अफीमकोठी से मूलगंज जाने वाले वाहन डिप्टी पड़ाव की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन्हें कोपरगंज तिराहा, टाटमिल और घंटाघर होकर मूलगंज की तरफ जाना होगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जरीब चौकी चौराहे से चंद्रिका देवी और डिप्टी पड़ाव से घंटाघर जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। यह वाहन कोपरगंज तिराहा और टाटमिल चौराहे से होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • शनिदेव मंदिर चौराहे से कबाड़ी मार्केट होकर वाहन गुमटी नंबर पांच नहीं जा सकेंगे। इन्हें मनोज पान भंडार से यू-टर्न लेकर जेके मंदिर के पीछे से थाना नजीराबाद होकर जाना होगा।
  • अशोकनगर चौराहे से मोतीझील होकर रॉयल क्लिफ (आरसी होटल) जाने वाले वाहनाें पर प्रतिबंधित रहेगा। इन्हें अशोकनगर चौराहे से हर्षनगर तिराहा होकर अपने गंतव्य तक जाना होगा।
  • आरसी होटल से मोतीझील की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।
  • मोतीझील मेट्रो स्टेशन और शिवाजी द्वार से केडीए व नगर निगम की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें गोल चौराहा और हर्ष नगर की तरफ से अपने गंतव्य तक जाना होगा।
  • अशोक नगर चौराहे से मोतीझील की तरफ सभी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंधित रहेगा। यह वाहन हर्ष नगर होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
Trending Videos

किसी भी असुविधा होने पर यहां करें कॉल

  • ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9305104340
  • ग्रीन कॉरिडोर सेल नंबर 9454402413
  • ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9305104387
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed