फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Police woke up after Chakeri accident checked security arrangements in Jungle Water Park

Kanpur: चकेरी हादसे के बाद जागी पुलिस, जंगल वॉटर पार्क में परखी सुरक्षा व्यवस्था, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

Thu, 26 Jun 2025 02:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 26 Jun 2025 02:13 PM IST
सार

Kanpur News: चकेरी वॉटर पार्क में हुए हादसे के बाद पुलिस ने जंगल वॉटर पार्क में सुरक्षा व्यवस्था परखी। इस दौरान चौकी इंचार्ज ने संचालक को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन
Kanpur Police woke up after Chakeri accident checked security arrangements in Jungle Water Park
जंगल स्प्रिंग वॉटर पार्क का निरीक्षण करती पुलिस टीम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में वॉटर पार्क में नहाते वक्त युवक की डूबने से हुई मौत के बाद पुलिस जागी है। इस क्रम में पुलिस टीम द्वारा सरसौल स्थित जंगल स्प्रिंग वॉटर पार्क का निरीक्षण किया गया। साथ ही, संचालक को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया।

विज्ञापन

Kanpur Police woke up after Chakeri accident checked security arrangements in Jungle Water Park
जंगल स्प्रिंग वॉटर पार्क - फोटो : amar ujala

चौकी प्रभारी रविशंकर द्वारा सरसौल में स्थित जंगल स्प्रिंग वॉटर पार्क का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बताया कि वॉटर पार्क के संचालक द्वारा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करीब आठ कैमरे लगाए गए हैं। पूल के पास दो बाउंसर रखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Police woke up after Chakeri accident checked security arrangements in Jungle Water Park
जंगल स्प्रिंग वॉटर पार्क का निरीक्षण करती पुलिस टीम - फोटो : amar ujala

बच्चों के लिए अलग पूल बनाया गया है
हमारी टीम हर वक्त पूल के पास ही खड़े रहते हैं। किसी भी परिस्थिति से निपटने को तैयार रहते हैं। पुल की गहराई भी मात्र तीन से चार फिट की है। बच्चों के लिए एक अलग से एक फिट का पूल बनाया गया है। वॉटर पार्क सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक ही खुलता है।

विज्ञापन

Kanpur Police woke up after Chakeri accident checked security arrangements in Jungle Water Park
जंगल स्प्रिंग वॉटर पार्क - फोटो : amar ujala

रोजाना आते हैं 150 से 200 लोग
जंगल वाटर पार्क के संचालक भारत भूषण सिंह ने बताया कि रोजाना 150 से 200 लोगों के बीच भीड़ आती है। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूल के आस पास ट्यूब भी रखे गए है। निरीक्षण के दौरान चौकी इंचार्ज रविशंकर, उपनिरीक्षक आशीष कुमार आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed