फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Police solve theft case within 24 hours CCTV catches neighbor thief cash mobile and jewelry recovered

कानपुर: 24 घंटे में पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, सीसीटीवी ने पकड़ा पड़ोसी चोर, नकदी…मोबाइल और गहने बरामद

Tue, 22 Sep 2026 03:33 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 22 Sep 2026 03:33 PM IST
सार

Kanpur News: सीसामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रनगर में सूने मकान का ताला तोड़कर हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का की-पैड मोबाइल, चांदी की बिछिया और 620 रुपये नगद बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Kanpur Police solve theft case within 24 hours CCTV catches neighbor thief cash mobile and jewelry recovered
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सीसामऊ थाना क्षेत्र के चंद्रनगर में परिवार के घाटमपुर जाने के बाद घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले आदित्य वर्मा उर्फ कल्लू (21) को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी का की-पैड मोबाइल, तीन जोड़ी सफेद धातु की बिछिया और 620 रुपये बरामद किए गए।

विज्ञापन

चंद्रनगर निवासी गुड़िया पत्नी जगदीश ने पुलिस को बताया कि 20 सितंबर की शाम करीब चार बजे वह दादी की तबीयत खराब होने के कारण परिवार के साथ घाटमपुर गई थीं। घर सूना होने का फायदा उठाकर चोरों ने ताला तोड़ दिया। अगले दिन सुबह करीब 11:40 बजे लौटने पर ताला टूटा मिला और सामान अस्त-व्यस्त था। जांच करने पर करीब तीन हजार रुपये, बिछिया और लावा कंपनी का लाल-गुलाबी रंग का पुराना की-पैड मोबाइल गायब मिला।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
गुड़िया ने घर के ऊपर रहने वाले आदित्य वर्मा उर्फ कल्लू पर चोरी का संदेह जताते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक उसके पास से चोरी का मोबाइल, तीन जोड़ी बिछिया और 620 रुपये बरामद हुए। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed