फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Police rescued young man hanging from noose PRV arrived within five minutes after mother informed him

Kanpur: फंदे पर लटके युवक को पुलिस ने बचाया, मां की सूचना पर पांच मिनट में पहुंची PRV, अस्पताल में कराया भर्ती

Sat, 20 Sep 2025 01:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 20 Sep 2025 01:06 PM IST
सार

Kanpur News: एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते युवक ने ये कदम उठाया था। फिलहाल युवक की हालत ठीक है। वहीं पुलिस के इस सराहनीय कार्य का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Kanpur Police rescued young man hanging from noose PRV arrived within five minutes after mother informed him
चकेरी थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चकेरी के विनोबानगर में घरेलू विवाद के बाद युवक कमरे में जाकर फंदे पर लटक गया। युवक की मां ने देखा तो पीआरवी को सूचना दी। सूचना पर पांच मिनट में पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल भेजा। चकेरी के विनोबानगर निवासी पल्लवी जायसवाल का 20 वर्षीय बेटा अमन जायसवाल प्राइवेट कर्मी है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गुरुवार की रात को अमन का मां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उसने पहले को चाकू से हाथ की नस काटने का प्रयास किया। इस पर मां ने चाकू छीन लिया। फिर अमन कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। इस पर मां पल्लवी को आशंका हुई तो उन्होंने डायल-112 मिलकर कहा कि मेरा बेटा अपने आप को चाकू से मारने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन

साड़ी के सहारे फंदे से लटक रहा था युवक
जल्दी आ जाइए नहीं, तो खुद को मार डालेगा। इसके बाद फोन कट गया। पीआरवी 6357 गाड़ी पल्लवी के घर से करीब आधा किलोमीटर दूर थी। पीआरवी 6357 तत्काल पांच मिनट में पल्लवी के घर पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि अमन साड़ी के सहारे फंदे से लटक रहा है। तत्काल पीआरवी में तैनात कमांडर चंचल राय और पायलट सुरेंद्र बहादुर सिंह ने उसका पैर पकड़कर उठा लिया।

डायल-112 की सतर्कता ने बचाई युवक की जान
दूसरे कांस्टेबल ने पंखे से फंदा खोला। तब तक अमन अचेत हो गया था। इसके बाद पुलिस उसे कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंची। फिलहाल अमन होश में आ गया। इसके बाद चकेरी पुलिस ने युवक से पूछताछ की। वहीं बेटे को ठीक देखकर मां पल्लवी की जान में जान आई। उन्होंने बताया कि डायल-112 की सतर्कता के चलते युवक की जान बची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed