फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Police ran all night due to the rumor of drone  ACP said people are worried due to rumors

Kanpur: ड्रोन की अफवाह से रातभर दौड़ी पुलिस, गांवों में मचता रहा हल्ला…एसीपी बोले- अफवाहों के चलते लोग परेशान

Thu, 04 Sep 2025 11:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 04 Sep 2025 11:38 AM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर में कहीं बदमाश आने, तो कहीं ड्रोन उड़ने की सूचना पर पुलिस दौड़ती रही। एसीपी ने कहा कि अफवाहों के चलते लोग परेशान हो रहे हैं। रात में उतने ऊपर से कुछ देखा ही नहीं जा सकता। ड्रोन की सच्चाई पता करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Kanpur Police ran all night due to the rumor of drone  ACP said people are worried due to rumors
रात में खेत घेरकर खड़े ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में ड्रोन उड़ने की सूचनाएं बुधवार की रात पुलिस को दौड़ाती रहीं। कई स्थानों पर बदमाश तक देखे जाने तक की सूचना ग्रामीणों द्वारा दी जाती रहीं। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस को न तो ड्रोन ही मिले और न ही बदमाश। वहीं क्षेत्र में हो रही लगातार चोरी की घटनाएं इन अफवाहों को और हवा दे रही हैं।

विज्ञापन

बुधवार की देर शाम करीब आठ बजते ही ग्रामीणों द्वारा आसमान में ड्रोन उड़ने की सूचनाएं डायल 112 पर दी जाने लगी थीं। साढ थाना क्षेत्र के हिरनी, पसेमा व घाटमपुर थाना क्षेत्र के बारा (तरगांव), नगेलिनपुर, हरचंदापुर, जगदीशपुर, जहांगीराबाद और सजेती थाना क्षेत्र के भदवारा व गुजेला गांव से आसमान में ड्रोन उड़ने की सूचनाएं आने लगी थीं। ग्रामीण बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकल कर इकट्ठा हो गए थे।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बदमाश होने के शक में घेर रखा था खेत
सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंचती रही, लेकिन न ड्रोन पकड़ में आए और न ही कहीं चोर ही मिले। इसी तरह घाटमपुर थाना क्षेत्र के राहा गांव में बदमाश देखे जाने की सूचना पर कई गांवों के ग्रामीण जुट गए। बदमाशों द्वारा फायर करने की भी बात ग्रामीण कह रहे थे। ग्रामीणों ने बदमाश होने के शक में एक चरी का खेत भी घेर रखा था। जब पुलिस पहुंची तो वहां कुछ नहीं मिला, बल्कि ग्रामीणों की भीड़ से चरी की फसल जरूर नष्ट हो चुकी थी।

विज्ञापन

अफवाहों के चलते लोग परेशान हो रहे हैं। रात में उतने ऊपर से कुछ देखा ही नहीं जा सकता। ड्रोन की सच्चाई पता करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बीच बीच में होने वाली चोरी की घटनाओं से भी अफवाह को बल मिलने से इंकार नहीं किया जा सकता है।  -कृष्ण कांत, एसीपी घाटमपुर

विज्ञापन

दो बदमाश पकड़े जाने की आई सूचना
पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि बरनांव में दो बदमाश पकड़ लिए गए हैं और डेढ़ सौ ग्रामीण मौजूद हैं। जल्दी पहुंचे, कहीं भीड़ बदमाशों को मार न दे। जब पुलिस पहुंची तो बताया गया कि कुछ दूर स्थित नलकूप में रह रहे लोगों के फोन बंद हैं। वहां बदमाश हैं। किसी तरह जब पुलिस वहां पहुंची तो देखा वहां नेटवर्क ही नहीं आ रहा था और तीनो लोग आराम से छत पर सो रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed