फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur police destroys 270 kg narcotics seized in 183 cases under Operation Dahan

कानपुर में 'ऑपरेशन दहन': भट्टी में झोंका गया 270 किलो नशीला पदार्थ, 183 मुकदमों के माल का हुआ खात्मा

Fri, 29 May 2026 10:26 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 29 May 2026 10:26 PM IST
सार

Kanpur News: कमिश्नरी पुलिस ने गुरुवार को ऑपरेशन दहन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में बरामद 270.077 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों को नष्ट कराया।

विज्ञापन
Kanpur police destroys 270 kg narcotics seized in 183 cases under Operation Dahan
ऑपरेशन दहन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के सौदागरों और ड्रग माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली कार्रवाई की है। पुलिस ने 'ऑपरेशन दहन' के तहत एक साथ 183 मुकदमों में मालखानों में जब्त कर रखे गए 270.077 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। इस भारी-भरकम खेप को शहर के भैरव घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह की भट्टी में झोंककर विधिक प्रक्रिया के तहत स्वाहा किया गया।

विज्ञापन

कमिश्नर के निर्देश पर इन थानों का माल हुआ नष्ट

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के कड़े रुख और सख्त निर्देश पर इस महा-अभियान को अंजाम देने के लिए एक उच्चस्तरीय 'ड्रग डिस्पोजल कमिटी' का गठन किया गया था। इस कमेटी की सीधी निगरानी में कानपुर के दस बड़े थानों के मालखानों की सफाई की गई। जिन थानों के मुकदमों से जुड़े नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया, उनमें थाना सजेती, कोतवाली, नवाबगंज, नजीराबाद, चौबेपुर, बिधनू, बाबूपुरवा, बजरिया, अर्मापुर और जूही थाना शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सजेती थाने से बरामद हुआ था 210 किलो गांजा

इस पूरी कार्रवाई में सबसे चौंकाने वाले आंकड़े थाना सजेती क्षेत्र से सामने आए हैं। नष्ट किए गए कुल मादक पदार्थों में से सबसे बड़ी खेप यानी अकेले 210.760 किलोग्राम गांजा सजेती पुलिस द्वारा अलग-अलग मुकदमों में तस्करों से बरामद किया गया था।

विज्ञापन

कोर्ट के आदेश और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद विद्युत शवदाह गृह की भट्टी में पूरी पारदर्शिता के साथ इस पूरे जहर को आग के हवाले कर दिया गया। कमिश्नरी पुलिस का साफ कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के काले कारोबार के खिलाफ यह खौफनाक अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और पकड़े जाने वाले दोषियों पर गैंगस्टर जैसी कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed