फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur police arrested another robber bride

UP: पहले पति को बताया नपुंसक... फिर सिपाही से शादी कर स्पाई कैमरे से बना लिए वीडियो, रखी ये शर्मनाक डिमांड

Tue, 21 Nov 2023 11:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 Nov 2023 11:01 AM IST
सार

कानपुर में एक और लुटेरी दुल्हन पुलिस के हत्थे चढ़ी है। पुलिस ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया है। लुटेरी दुल्हन ने फेसबुक से दोस्ती कर दो पुलिसकर्मियों समेत कई को अपना शिकार बनाया। लुटेरी दुल्हन ने स्पाई कैमरे से सिपाही का अश्लील वीडियो बना लिया और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने और दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देकर डिमांड पूरी करने का दबाव बनाने लगी। 

विज्ञापन
Kanpur police arrested another robber bride
लुटेरी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के थाना नजीराबाद में लुटेरी दुल्हन के बाद अब कल्याणपुर में एक और लुटेरी दुल्हन का वाकया सामने आया है। कल्याणपुर पुलिस ने फेसबुक से दोस्ती कर जेल वार्डर सहित कई लोगों को अपना शिकार बना चुकी महिला को गिरफ्तार कर उसके कारनामों का खुलासा किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीतापुर जेल में तैनात पुखरायां कानपुर देहात निवासी जेल वार्डर शिवम की फेसबुक पर संगीता देवी उर्फ संगीता पाल से दोस्ती हुई थी। संगीता ने प्रेमजाल में फंसाकर कर जून में मंधना स्थित आर्यसमाज मंदिर में उससे विवाह कर लिया। 
विज्ञापन


शादी में संगीता के पिता दयाराम, भाई प्रमोद पाल, भाभी बबिता शामिल रहीं। शादी के बाद सिपाही संगीता के साथ कल्याणपुर स्थित किराये के मकान में रहने लगा। कुछ दिनों बाद संगीता ने 10 लाख रुपये और एक मकान दिलाने की डिमांड शुरू दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मना करने पर स्पाई कैमरे से सिपाही का अश्लील वीडियो बना लिया और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने और दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देकर डिमांड पूरी करने का दबाव बनाने लगी। पीड़ित सिपाही ने संगीता की शिकायत पिता, भाई और भाभी से की लेकिन वह भी संगीता की मांग मान लेने की बात कहते हुए धमकी देने लगे। 

जिसके बाद उसने पुलिस से गुहार लगाई लेकिन सुनवाई न होने पर कोर्ट के माध्यम से केस दर्ज करा दिया। जांच के दौरान पुलिस को महिला के कई किस्से व उनसे जुड़े साक्ष्य मिलने लगे जिनके आधार पर पुलिस ने संगीता को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

महिला ने की थी तीन शादियां
रसूलाबाद की रहने वाली संगीता ने 2017 में अकबरपुर निवासी आनंद बाबू से शादी की थी। दो साल तक साथ में रहने के बाद पति को नपुंसक बताकर लाखों रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद पैसा कमाने के लालच में संगीता ने सरकारी नौकरी करने वालों को फंसाना चालू कर दिया।

बिना तलाक लिए एमपी के शाहजहांनाबाद थाने में तैनात जिला गाजीपुर के कमालपुर निवासी सिपाही विनय कुमार यादव को फेसबुक के माध्यम से प्रेमजाल में फांसकर उसके अश्लील वीडियो बनाए और पैसे की मांग करते हुए सिपाही के खिलाफ कोर्ट में केस डाल दिया। फिर समझौते के नाम पर 15 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed