फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur PNG Crisis Biscuit and Confectionery Units to Operate for Just Five Days 375 Factories in Jeopardy

PNG Crisis: पांच दिन ही चलेंगी बिस्कुट-कन्फेक्शनरी इकाइयां, आपूर्ति में 20% कटौती से 375 फैक्ट्रियां संकट में

Sun, 15 Mar 2026 09:32 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 15 Mar 2026 09:32 AM IST
सार

Kanpur News: पीएनजी की 20% कटौती से कानपुर क्षेत्र की 375 औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन प्रभावित हुआ है। फैक्ट्रियां अब हफ्ते में पांच दिन चलेंगी और कर्मचारियों की छंटनी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Kanpur PNG Crisis Biscuit and Confectionery Units to Operate for Just Five Days 375 Factories in Jeopardy
दादा नगर स्थित ममता गैस एजेंसी गैस सिलेंडर लेने के लिए लगी लाइन - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्र सरकार ने औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में इस्तेमाल होने वाली पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति में 20 प्रतिशत कटौती के निर्देश दिए हैं। इससे कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव की बिस्कुट, कन्फेक्शनरी, नमकीन, रबर, इंजीनियरिंग, पैकेजिंग, स्टील आदि की 250-375 इकाइयों पर संकट आ गया है। इकाइयों ने 20 प्रतिशत उत्पादन कम कर दिया है। साथ ही ये इकाइयां अब सप्ताह में केवल पांच दिन चलेंगी। औद्योगिक इकाइयों में अस्थायी कर्मचारियों की छंटनी भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से कच्चा तेल महंगा होने और आयात वस्तुओं के दाम बढ़ने से प्लास्टिक, पैकेजिंग, टेक्सटाइल, केमिकल, डिटर्जेंट, मेटल वेल्डिंग उद्योग तो संकट में चल ही रहे थे। इन इकाइयों में रात की शिफ्ट बंद कर दी गई है। अब पीएनजी संकट दिख रहा है। बिस्कुट, कन्फेक्शनरी, नमकीन, रबर, इंजीनियरिंग, पैकेजिंग, स्टील की इकाइयों को अनवरत ऊर्जा की जरूरत होती है। इन उद्योगों में पाइपों से कच्चा माल जाता है और यदि कुछ देर भी बिजली आदि की समस्या होती है, तो हीटिंग प्रक्रिया बंद हो जाती है।

विज्ञापन

ऊर्जा संकट और गहराने की संभावना
कच्चा माल पाइपों में फंस कर खराब हो जाता है या पाइप जगह-जगह से बीच में फट जाते हैं। शहर में सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड पीएनजी गैस की सप्लाई करीब 575 स्थानों पर होती है। कानपुर देहात में टोरेंट कंपनी पीएनजी की सप्लाई करती है। सीयूजीएल की तरह ही टोरेंट ने भी 20 प्रतिशत कटौती के निर्देश दिए हैं। एक तरफ कच्चा माल महंगा था। अब पीएनजी सप्लाई पूरी न मिलने से इकाइयां 20 प्रतिशत कम उत्पादन करेंगी। इससे महंगाई में और इजाफा होगा। अंतरराष्ट्रीय हालात जल्द सामान्य नहीं हुए, तो शहर में ऊर्जा संकट और गहराने की संभावना है।

विज्ञापन

उद्योग विभाग हर संभव मदद करेगा
शहर में बिस्कुट कंपनी की बड़ी फ्रेंचाइजी इकाइयां हैं। इनकी संख्या 12 है। अलग-अलग स्थानीय ब्रांड से भी बिस्कुट बनाया जाता है। 17-18 इकाइयां अकेले बिस्कुट बनाती हैं। कन्फेक्शनरी की 40-50, रबर की 25-30, नमकीन की 100 से ज्यादा इकाइयां शहर के अलग-अलग हिस्सों में हैं। शहर में इंजीनियरिंग का बड़ा कारोबार होता है। उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह का कहना है कि उद्योग विभाग उद्यमियों की समस्याओं के साथ है। हर संभव मदद करेंगे।

विज्ञापन

बिस्कुट, कन्फेक्शनरी, नमकीन की इकाइयां लगातार चलती हैं। अब 20 प्रतिशत पीएनजी की आपूर्ति कम की जा रही है। इससे 20 प्रतिशत उत्पादन कम होगा। पहले इकाई सात दिन चला रहे थे। अब पांच दिन ही चलाएंगे। इससे उत्पादों की आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है।  -मयंक खन्ना, वाइस प्रेसिडेंट, मर्चेंट चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश और बिस्कुट कारोबारी

पीएनजी का नया संकट हो गया है। बिस्कुट, कन्फेक्शनरी, नमकीन, रबर, इंजीनियरिंग, पैकेजिंग, स्टील की 250-375 इकाइयों पर संकट आ गया है। पेट्रोलियम आधारित उद्योगों खासकर प्लास्टिक, पैकेजिंग, टेक्सटाइल, केमिकल, डिटर्जेंट उद्योग पर युद्ध का गहरा असर पड़ गया है। इकाइयों में छंटनी भी शुरू हो गई है।  -विजय कपूर, चेयरमैन कोपेस्टेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed