फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: PM Modi's figure made from black sesame seeds and lotus seeds

Kanpur: चूड़ा, काले तिल और कमल गट्टे से बनाई पीएम मोदी की आकृति, भाजपा कार्यालय में लगाई गई प्रदर्शनी

Thu, 18 Sep 2025 09:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 18 Sep 2025 09:30 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: PM Modi's figure made from black sesame seeds and lotus seeds
भाजपा कार्यालय में लगाई गई प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक भाजपा सेवा पखवाड़ा चला रही है। इसी क्रम में नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में गुरुवार को प्रदर्शनी लगाई गई। उद्घाटन भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, सांसद रमेश अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, विधायक नीलिमा कटियार, विधायक अरुण पाठक ने किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में पीएम मोदी के व्यक्तित्व, कृतित्व और उपलब्धियों की झांकी देखने को मिली। प्रदर्शनी में मोदी के बाल्यकाल से लेकर संघ प्रचारक बनने तक का सफर, संघ प्रचारक से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका, गुजरात के मुख्यमंत्री कालखंड से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक की यात्रा को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। हालांकि विशेष आकर्षण पीएम मोदी की एक अनोखी आकृति रही। इसे कार्यालय मंत्री रोहित साहू, सुनीता गौड़, अभिषेक दीक्षित, विधि राजपाल व अभिराज चंदेल ने चावल के चूड़े, चावल की मांड, काले तिल और कमल गट्टे से तैयार किया था। यहां पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष दीपू पांडे, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, अवधेश सोनकर, संतोष शुक्ला, जितेंद्र विश्वकर्मा, अभिनव दीक्षित, श्रीकृष्ण दीक्षित आदि रहे।
विज्ञापन

 

Kanpur: PM Modi's figure made from black sesame seeds and lotus seeds
भाजपा कार्यालय में लगाई गई प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री देखी
भाजपा दक्षिण जिला इकाई की ओर से केशवनगर स्थित पार्टी कार्यालय में नमो प्रदर्शनी लगाई गई। इसका उद्घाटन सांसद रमेश अवस्थी व भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने किया। शाम के समय सांसद, क्षेत्रीय अध्यक्ष, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, विधायक महेश त्रिवेदी ने किदवईनगर स्थित साउथ एक्स मॉल में पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री देखी। यहां पर पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान, अनुराग शुक्ला, कौशल किशोर दीक्षित, रामदेव शुक्ला, गणेश शुक्ला, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, विनोद मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed