{"_id":"6820cc00469711ed5f0a95c8","slug":"kanpur-pledged-to-support-the-army-by-burning-the-effigy-of-terrorism-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: भारतीय सेना जिंदाबाद, जिंदाबाद, जिंदाबाद..., आतंकवाद का पुतला फूंक सेना के सहयोग का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: भारतीय सेना जिंदाबाद, जिंदाबाद, जिंदाबाद..., आतंकवाद का पुतला फूंक सेना के सहयोग का लिया संकल्प
Sun, 11 May 2025 09:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 11 May 2025 09:42 PM IST
सार
Kanpur News: महानगर कांग्रेस ने आतंकवाद का पुतला फूंक सेना के सहयोग का संकल्प लिया। जिसमें काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
आतंकवाद का पुतला फूंका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना जिंदाबाद, जिंदाबाद, जिंदाबाद...आतंकवाद हाय, हाय...यह नारे रविवार को जाजमऊ क्षेत्र में जोरशोर से सुनाई दिए। जहां देश की सेना की जय-जयकार हुई, वहीं पाकिस्तान की कायराना हरकत पर भड़ास निकाली गई। मौका था महानगर कांग्रेस की ओर से आतंकवाद का पुतला फूंकने और भारतीय सेना की जयघोष के आयोजन का, जिसमें काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी अपने हाथों में आतंकवाद विरोधी तख्तियां लिए हुए थे।
अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि शनिवार को संघर्ष विराम के बावजूद पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा क्षेत्र में ड्रोन से हमला करने की खबरें आई हैं। कांग्रेस इसका विरोध करती है। रविवार को हर धर्म हर वर्ग के लोग आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाने और सेना की जय करने के लिए एक स्थान पर एकत्र हुए। सभी ने सेना का तन मन धन से साथ देने का संकल्प लिया। हाजी तौसीफ खान,मो सादिक,अजय तिवारी,मो कामरान,जावेद टीटू, इस्लाम सिद्दीकी, करण जायसवाल, राम प्रकाश तिवारी, राज किशोर सिंह, आशीष गुप्ता, अरुण पांडे, रजत अग्रवाल समेत काफी संख्या में पार्टी से जुड़े लोग मौजूद रहे।