फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Pickup overturns after tyre burst; five injured, driver flees scene

कानपुर: टायर फटने से पलटी पिकअप, पांच लोग घायल, मौके से भाग निकला चालक

Sat, 19 Sep 2026 07:37 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 19 Sep 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Pickup overturns after tyre burst; five injured, driver flees scene
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
महाराजपुर के तिवारीपुर ओवरब्रिज के पास शनिवार शाम कानपुर-फतेहपुर हाईवे पर सेब लदी पिकअप का पिछला टायर फट गया। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार पांच लोग प्रमोद (27), सोनू (30), पुत्तन (45), उमेश पाल और जयसिंह (28) घायल हो गए। चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने बताया कि पिकअप में चालक समेत सात लोग सवार थे। एनएचएआई की एंबुलेंस टीम 4:38 बजे मौके पर पहुंची। घायलों को सरसौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि चालक की तलाश जारी है। हादसे के बाद बाधित यातायात को पुलिस ने सुचारु कराया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed