फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Phooldol festival concluded at JK temple

Kanpur: जेके मंदिर में फूलडोल उत्सव का समापन, भगवान की सवारी निकाली गई

Sun, 16 Mar 2025 09:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 16 Mar 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Phooldol festival concluded at JK temple
फूलडोल उत्सव का समापन - फोटो : अमर उजाला
पांडुनगर स्थित जेके मंदिर में रविवार को फूलडोल उत्सव के साथ होली स्पेशल सप्ताह रंगोत्सव का समापन हो गया। इस अवसर पर भगवान की सवारी भी निकाली गई जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद होकर जयकारे लगाते रहे। भाई दूज के अवसर पर फूलडोल उत्सव मनाया गया।
विज्ञापन



शाम 5:30 बजे भगवान श्रीकृष्ण की सवारी निकाली गई। मंदिर के गुरुकुल के शिक्षकों ने मंत्रों की स्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रथ पर भगवान को विराजमान किया गया। श्रीकृष्ण ने राधा रानी के साथ भक्तों के बीच आकर फूलों की होली खेली।
विज्ञापन

Kanpur: Phooldol festival concluded at JK temple
भक्तों ने फूलों की होली खेली - फोटो : अमर उजाला
शाम सात बजे मंदिर की नियमित आरती के साथ फूलों की होली कार्यक्रम हुआ। डॉ. राजेश्वरी एंड ग्रुप के कलाकारों ने होली के गीतों व भजनों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुतियां दी। ग्रुप के कलाकारों ने होली गीत गाकर भक्तों को आनंदित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed