फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur PhD Admission Process Begins at HBTU Applications Open Until May 22

Kanpur: एचबीटीयू में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 22 मई तक कर सकते हैं आवेदन, जानें आवेदन की प्रक्रिया और फीस

Thu, 07 May 2026 11:27 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 07 May 2026 11:27 PM IST
सार

Kanpur News: एचबीटीयू कानपुर ने सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी की 125 सीटों पर आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार 22 मई तक आवेदन कर सकते हैं, जिसमें फुल टाइम शोधार्थियों को मासिक फेलोशिप की सुविधा भी मिलेगी।

विज्ञापन
Kanpur PhD Admission Process Begins at HBTU Applications Open Until May 22
एचबीटीयू - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 22 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 2500 रुपये निर्धारित किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया दो चरणों लिखित परीक्षा और साक्षात्कार से पूरी की जाएगी।

विज्ञापन

एचबीटीयू में करीब 125 सीटों पर पीएचडी कराए जाने की तैयारी है। यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट, गेट या सीड जैसे राष्ट्रीय स्तर के स्कोर धारकों को लिखित परीक्षा से छूट दी गई है, लेकिन इंटरव्यू देना अनिवार्य होगा। फुल टाइम पीएचडी छात्रों को अधिकतम तीन वर्षों तक 15,000 रुपये प्रति माह यूनिवर्सिटी फेलोशिप दी जाएगी।

विज्ञापन

Kanpur PhD Admission Process Begins at HBTU Applications Open Until May 22
यह है सीटों की संख्या - फोटो : amar ujala

वार्षिक फीस लगभग 65,000 रुपये निर्धारित
अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है, जबकि आरक्षित वर्ग को पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी। वार्षिक फीस लगभग 65,000 रुपये निर्धारित की गई है। इसमें 25,000 रुपये ट्यूशन फीस और अन्य शुल्क जैसे रजिस्ट्रेशन, फैसिलिटी, मेडिकल, एक्टिविटी आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed