{"_id":"617b9ef264af0a78d321bb6a","slug":"kanpur-person-who-shot-the-gram-pradhan-in-bilhaur-was-unknown-wife-filed-a-report","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बिल्हौर में पूर्व प्रधान को गोली मारने वाला करीबी हुआ अज्ञात, पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बिल्हौर में पूर्व प्रधान को गोली मारने वाला करीबी हुआ अज्ञात, पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Fri, 29 Oct 2021 12:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर (बिल्हौर)

Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:43 PM IST
सार
प्राथमिक स्कूल की शिक्षामित्र चंचली कटियार पत्नी पूर्व प्रधान सिंपल कटियार ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके पति की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिल्हौर के भीटी हवेली ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान सिंपल कटियार की बुधवार रात संदिग्ध हालत में एक करीबी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। लेकिन गुरुवार को मृतक की पत्नी ने अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर पति की हत्या किए जाने की रिपोर्ट पंजीकृत कराई है। गुरुवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद आंकिन गंगा तट पर शव का अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग उमड़े।
प्राथमिक स्कूल की शिक्षामित्र चंचली कटियार पत्नी पूर्व प्रधान सिंपल कटियार ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके पति की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए मामले की जांच कर हत्यारोपियों की धरपकड़ की मांग की है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि मृतक पूर्व प्रधान सिंपल कटियार के एक भाई डिंपल कटियार जो वर्ष 2017 में गजना के प्रधान थे उनकी भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि तीसरा भाई सिंपू ईंट भट्टा और प्रापर्टी का काम देखता है।
पूर्व प्रधान सिंपल कटियार के दो पुत्र ओम और शुभ हैं, शव आने पर दोनों बच्चों को भी रो-रोकर हाल बेहाल रहा। घटना के बाद शव घर पहुंचने पर पुलिस पुलिस के अलावा एएसपी आदित्य कुमार शुक्ला, पूर्व विधायक कमलेश चंद्र दिवाकर, प्रधान मुन्ना सिंह भी मौके पर पहुंचे।

आत्महत्या कोई करने जा रहा था जान किसी की चली गई
पूर्व प्रधान सिंपल कटियार के एक पारिवारिक सदस्य ने विवाद के बारे में बताया कि ईंट-भट्टे के लेनदेन के विवाद में एक करीबी 315 बोर का तमंचा लेकर आत्महत्या करने की धमकी देते हुए पहुंचा था, करीबी को समझाने के दौरान शुरू कहासुनी में एकाएक सिंपल कटियार के पेट के ऊपरी हिस्से में तमंचे की गोली जा धंसी। घटना के बाद से करीबी एकाएक गायब हो गया, पर मृतक की पत्नी द्वारा अज्ञात लोगों के विरुद्घ रिपोर्ट पंजीकृत कराने के बाद अंतिम संस्कार के वक्त वह करीबी दिखाई दिया।
तीन भाइयों को ब्याही हैं तीन सगी बहनें
मृतक भीटी हवेली के पूर्व प्रधान के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि डिंपल, सिंपल और सिंपू कटियार को अपनी ननिहाल में प्रापर्टी मिली है। इन तीनों सगे भाइयों का विवाह अरौल निवासी तीन सगी बहनों ममता, चंचली और मनचली से हुआ है। गजना प्रधान रहते डिंपल की 2017 में प्रापर्टी को लेकर ही चाचा ओम प्रकाश द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद सिंपल ने एड़ी चोटी का जोर लगा भाभी ममता को चुनाव जितवाकर प्रधान बनाया था।