फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur People are breaking their bank fixed deposits to buy gold and silver prices have increased

Kanpur: बैंक एफडी तुड़वाकर गोल्ड-सिल्वर खरीद रहे लोग, 65 हजार रुपये बढ़े चांदी के दाम...सोने में भी उछाल

Tue, 20 Jan 2026 03:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 20 Jan 2026 03:27 PM IST
सार

Kanpur News: उप्र सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि निवेशक ही इस समय सोना-चांदी में निवेश कर रहे हैं। सोने का दाम 1,60,000 रुपये तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
Kanpur People are breaking their bank fixed deposits to buy gold and silver prices have increased
कानपुर महानगर सर्राफा एवं बुलियन एसोसिएशन के अध्यक्ष आशु शर्मा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सोने-चांदी के दाम ने सोमवार को बाजार खुलने के साथ नया रिकार्ड बना डाला। चांदी का भाव प्रति किलो 3,01,000 रुपये हो गया। सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1,47,900 रुपये रहा। 19 दिन में चांदी के दाम में 65 हजार रुपये प्रति किलो और सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 10500 रुपये की तेजी आई है। आसमान छूती कीमतों ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। अब लोग बैंक एफडी तुड़वाकर सोना-चांदी खरीद रहे हैं। 19 दिन में ही चांदी ने 27.54 प्रतिशत का रिटर्न दिया। बैंक में एफडी करवाने पर साल भर में छह से 8.50 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है।

विज्ञापन

कानपुर महानगर सराफा एंड बुलियन एसोसिएशन के अध्यक्ष आशू शर्मा ने बताया कि सामान्य दिनों में शहर में रोजाना 35-50 किलो सोना बिकता था। अब महज पांच से 10 किलो की बिक्री हो रही है। दो हजार किलो तक बिकने वाली चांदी की बिक्री में 50 प्रतिशत तक की गिरावट है। बाजार में ठोस यानी बुलियन सोना-चांदी ही बिक रहा है। अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए आगे भी दाम बढ़ने का अनुमान है। सहालग में गहनों की बिक्री में सुधार दिख सकता है। उप्र सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि निवेशक ही इस समय सोना-चांदी में निवेश कर रहे हैं। सोने का दाम 1,60,000 रुपये तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन

एक हफ्ते के भाव

तारीख                चांदी             सोना
12 जनवरी      2,63,800     1,44,000
13 जनवरी      2,67,800     1,44,100
14 जनवरी      2,85,000     1,45,700
15 जनवरी      2,86,000      1,45,500
16 जनवरी      2,90,000       1,45,400
17 जनवरी      2,90,000       1,45,750
19 जनवरी      3,01,000       1,47,900
नोट: सोने के भाव प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव प्रति किलो में (उप्र सराफा एसोसिएशन के अनुसार)। 18 जनवरी को बाजार बंद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed