फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Peacock stuck in the engine's panto, Vande Bharat stood for 45 minutes

Kanpur: इंजन के पेंटो में मोर फंसा, 45 मिनट खड़ी रही वंदे भारत, यात्री गर्मी में हुए परेशान

Sat, 14 Jun 2025 11:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 14 Jun 2025 11:34 PM IST
सार

इंजन के पेंटो में मोर फंसने से वंदे भारत 45 मिनट खड़ी रही। नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली ट्रेन भी डेढ़ घंटा विलंब से पहुंची।

विज्ञापन
Kanpur: Peacock stuck in the engine's panto, Vande Bharat stood for 45 minutes
कानपुर सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी से नई दिल्ली जा रही 22415 वंदेभारत ट्रेन के पेंटो में मोर फंस जाने से रूमा और सरसाैल के बीच 45 मिनट तक खड़ी रही। इस दौरान ट्रेन में विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। बंद कोच में यात्री परेशान हो गए। एसी बंद होने से यात्रियों को गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई ने एक्स पर ट्वीट कर रेल मंत्री से शिकायत की। सेंट्रल स्टेशन से गई टीम ने ओएचई से मोर निकाला। इसके बाद ट्रेन गंतव्य के लिए ओर रवाना हुई।
विज्ञापन


वंदेभारत वाराणसी से सुबह छह बजे चली। यह प्रयागराज जंक्शन से होते हुए कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 9:26 बजे पहुंचने का समय है। रूमा के पास पेंटो (ओएचई से इंजन को विद्युत आपूर्ति करने वाला उपकरण) में एक मोर फंस गया। इससे इंजन को विद्युत आपूर्ति न मिलने पर ट्रेन खड़ी हो गई। ट्रेन में सवार प्रशांत मिश्रा ने रेल मंत्री और आइटीसी को ट्वीट कर समस्या बताई।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक अवधेश कुमार द्विवेदी ने बताया सेंट्रल से भेजी गई टीम ने ओएचई लाइन से मोर निकाल दिया था। ट्रेन करीब 45 मिनट खड़ी रही। इससे ट्रेन 10:12 बजे सेंट्रल स्टेशन पहुंची। उधर, नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली वंदेभारत डेढ़ घंटे देर से सेंट्रल स्टेशन पहुंची। सेंट्रल स्टेशन पर यह ट्रेन शाम 7:01 पर आती है लेकिन शनिवार को रात 8:29 पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed