फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur panchayat election 2021: 175 Gram Pradhan will not be able to take oath even after winning

पंचायत चुनाव 2021: जीतकर भी शपथ नहीं ले पाएंगे 175 ग्राम प्रधान, ये है बड़ी वजह

Sat, 10 Apr 2021 11:07 AM IST
शिखा पांडेय रजत यादव (संवाद)
रजत यादव (संवाद) Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 10 Apr 2021 11:07 AM IST
सार

- दो तिहाई सदस्य होने के बाद ही ले पाएंगे प्रधानी की शपथ
- दो माह बाद दोबारा होगा चुनाव, तब तक प्रशासक संभालेंगे

विज्ञापन
kanpur panchayat election 2021: 175 Gram Pradhan will not be able to take oath even after winning
कानपुर पंचायत चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर की 175 ग्राम पंचायतों में चुनाव जीतने के बाद भी नवनिर्वाचित प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे और न ही काम कर पाएंगे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामने आया है कि इन पंचायतों में सदस्यों का दो तिहाई का कोरम ही पूरा नहीं हुआ है। इन हालात में प्रशासक ही ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि दो माह बाद फिर से ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव कराकर कोरम पूरा कराया जाएगा। जिले की 590 ग्राम पंचायतों में सदस्य के 7446 पद हैं। इनमें से महज 5045 पदों के लिए ही नामांकन हुए हैं। इसके चलते 175 ग्राम पंचायतों में दो तिहाई सदस्य का कोरम भी पूरा नहीं हो सका है। कोरम पूरा हुए बगैर प्रधान विकास कार्य नहीं करा सकते।
विज्ञापन


ऐसे समझें गणित
जिस ग्राम पंचायत में 11 वार्ड हैं, वहां कम से कम आठ, 13 वार्ड हैं तो नौ और 15 वार्ड हैं तो कम से कम 10 सदस्य अनिवार्य हैं। इस बार 2401 पदों पर नामांकन ही नहीं हुआ है। इतनी बड़ी संख्या में सदस्यों का चुनाव न होना प्रधानों के लिए मुसीबत बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए भी है जरूरी
हर ग्राम पंचायत में छह समितियां होती हैं। प्रत्येक समिति में एक-एक ग्राम पंचायत सदस्य शामिल होते हैं। इनकी सहमति और हस्ताक्षर से ही विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार होती है।

जिन ग्राम पंचायतों में सदस्यों की संख्या कम है, वहां दो माह बाद फिर से चुनाव कराना होगा। सदस्यों का कोरम पूरा होने पर ही ग्राम पंचायत को पूर्ण माना जाएगा। इसके बाद 175 ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण होगा और व विकास कार्य करा सकेंगे। - कमल किशोर, जिला पंचायतीराज अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed