फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Outbreak of disease increased due to scorching heat, three died due to pneumonia and diarrhea

Kanpur: भीषण गर्मी से बीमारियों का प्रकोप बढ़ा, उमस में फ्लू तेज, निमोनिया और डायरिया से तीन की मौत

Fri, 17 Jun 2022 01:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 17 Jun 2022 01:03 AM IST
सार

कानपुर में भीषण गर्मी के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। निमोनिया और डायरिया से शहर में तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Kanpur: Outbreak of disease increased due to scorching heat, three died due to pneumonia and diarrhea
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उमस में वायरल संक्रमण का हमला तेज हो गया है। हैलट ओपीडी में वायरल फीवर के 250 रोगी आए। इनमें 50 फीसदी रोगियों को गले का संक्रमण रहा। कोरोना जैसे लक्षण होने पर मैटरनिटी विंग के फ्लू कॉर्नर पर जाकर सैंपल देने के लिए कहा गया। हालांकि सिर्फ पांच रोगियों ने सैंपल दिए। इसके साथ ही समर डायरिया के 72 रोगी ओपीडी में आए।

विज्ञापन


बालरोग अस्पताल की ओपीडी में सबसे अधिक संख्या डायरिया रोगियों की रही। निमोनिया से एक और डायरिया से दो रोगियों की मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि माहौल में नमी बढ़ने से उमस पैदा हो गई है। इससे शरीर में पानी और नमक की कमी हो जा रही है।
विज्ञापन


फजलगंज के रहने वाले रामआसरे वर्मा (55) को निमोनिया हो गया था। इलाज क्षेत्र के नर्सिंगहोम में चल रहा था। हालत बिगड़ने पर हैलट शिफ्ट किया गया। बाद में मौत हो गई। वहीं चौडगरा के रहने वाले ब्रजलाल की तीन साल की बेटी रौनक की रामादेवी के नर्सिंगहोम में डायरिया से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही लालबंगला के किशोरी लाल की डेढ़ साल के बच्चे की डायरिया से मौत हुई। उसे निमोनिया भी था। बालरोग अस्पताल में 120 बेड पर 170 रोगियों का इलाज चल रहा है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के बालरोग विभागाध्यक्ष डॉ. यशवंत राव ने बताया कि डायरिया के साथ निमोनिया, मेनिनजाइटिस और इंसेफलाइटिस के रोगी आ रहे हैं।

एहतियात
- ठंडे कमरे से अचानक बाहर गर्मी में न निकलें, पानी खूब पीयें। 
- बाहर अधिक देर तक रहना हो तो पानी साथ लेकर जाएं।
- गरिष्ठ भोजन न लें, सादा और ताजा खाना खाएं
- सोने के एक घंटे पहले रात का खाना खा लें
- खुले बिक रहे खाद्य पदार्थ, कटे-फटे फल न खाएं
- पेशाब में दिक्कत हो तो पानी की मात्रा बढ़ा दें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed