फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Out-of-control sports bike hits divider; youth dies, friend in critical condition

कानपुर: बेकाबू स्पोर्ट्स बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर

Sun, 04 Oct 2026 10:18 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 04 Oct 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Out-of-control sports bike hits divider; youth dies, friend in critical condition
पनकी हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
पनकी थाना क्षेत्र के सरायमीता के पास रविवार शाम करीब सात बजे तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक चला रहे मछरिया निवासी आदित्य राठौर (22) की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


मछरिया निवासी आदित्य सोलर पैनल लगाने का काम करता था। परिजन के मुताबिक रविवार सुबह करीब 11 बजे वह दोस्त आशीष के साथ पनकी में काम के लिए गया था। शाम करीब सात बजे दोनों काम खत्म कर बाइक से लौट रहे थे। सरायमीता के पास बाइक बेकाबू हो गई और सड़क के डिवाइडर से जा भिड़ी। बाइक के साथ दोनों काफी दूर तक घिसटते चले गए। घायलाें को एंबुलेंस से पास के अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। आशीष को गंभीर हालत में हैलट रेफर किया गया।
विज्ञापन

Kanpur: Out-of-control sports bike hits divider; youth dies, friend in critical condition
पनकी हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
रफ्तार की जांच में जुटी पुलिस
एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। प्रथमदृष्टया बाइक के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है। वहीं, पुलिस ने आदित्य के पास मिले मोबाइल की मदद से उसके परिजन को हादसे की जानकारी दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed