{"_id":"6a5b3fa7d416e5af2509e482","slug":"kanpur-operation-raksha-raids-conducted-on-hotels-and-dhabas-7-children-found-engaged-in-child-labor-2026-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में ‘ऑपरेशन रक्षा': होटल-ढाबों पर छापेमारी, बाल श्रम करते मिले 7 बच्चे, संचालकों पर होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में ‘ऑपरेशन रक्षा': होटल-ढाबों पर छापेमारी, बाल श्रम करते मिले 7 बच्चे, संचालकों पर होगी सख्त कार्रवाई
Sat, 18 Jul 2026 02:26 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:26 PM IST
सार
Kanpur News: पुलिस कमिश्नरेट के ऑपरेशन रक्षा अभियान के तहत कानपुर के नजीराबाद, सीसामऊ और बजरिया क्षेत्रों में सघन छापेमारी की गई। एएचटी पुलिस और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने सात बाल श्रमिकों को रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
कानपुर में ऑपरेशन रक्षा, होटल-ढाबों पर छापेमारी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के 15 दिवसीय ऑपरेशन रक्षा और बाल श्रम अभियान के तहत शनिवार को एएचटी थाना पुलिस, श्रम विभाग और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने नजीराबाद, सीसामऊ और बजरिया क्षेत्र में होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट, वर्कशॉप समेत विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सात बाल श्रमिकों को काम करते हुए रेस्क्यू कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की गई। अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन और पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अभियान के दौरान होटल, ढाबे, स्पा, मसाज पार्लर, ब्यूटी पार्लर, वर्कशॉप और अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। चेकिंग में नजीराबाद क्षेत्र से एक तथा सीसामऊ और बजरिया क्षेत्र से छह बाल श्रमिक मिले।
विज्ञापन
कानपुर में ऑपरेशन रक्षा, होटल-ढाबों पर छापेमारी
- फोटो : amar ujala
संचालकों के खिलाफ होगी कठोर कानूनी कार्रवाई
सभी बच्चों का सकुशल रेस्क्यू कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया। टीम ने संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कड़ी चेतावनी दी कि भविष्य में 18 वर्ष से कम आयु के किसी भी बालक या बालिका से काम न कराया जाए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दोबारा बाल श्रम या अन्य अवैध गतिविधि मिलने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान किसी अन्य अवांछनीय गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई।