{"_id":"605113b07bf6ef143133947a","slug":"kanpur-one-lakh-inamiya-vicky-soni-arrested-in-encounter-firing-10-12-rounds-from-both-sides","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: एक लाख का इनामिया विक्की सोनी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों तरफ से हुई 10-12 राउंड फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: एक लाख का इनामिया विक्की सोनी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों तरफ से हुई 10-12 राउंड फायरिंग
Wed, 17 Mar 2021 01:57 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
एक लाख का इनामिया विक्की सोनी मुठभेड़ में गिरफ्तार (बीच में)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के सबसे बड़ा इनामिया (एक लाख का) बदमाश विक्की सोनी मंगलवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पनकी के शताब्दी नगर में एसटीएफ के साथ उसकी मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से 10-12 राउंड फायरिंग हुईं। इसके बाद भागने की कोशिश में विक्की बाइक समेत नाले में गिर गया और एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
उसके पास से एक बाइक, 32 बोर की पिस्टल बरामद की गई है। विक्की डेढ़ साल पहले कचहरी से फरार हुआ था। नौबस्ता हंसपुरम निवासी विक्की हत्या के केस में जेल में बंद था। तीन अक्तूबर 2019 को पेशी के दौरान फरार हो गया था।
एसटीएफ सीओ टीबी सिंह के मुताबिक सर्विलांस के जरिये पता चला कि विक्की मंगलवार को शहर आने वाला है। दोपहर करीब एक बजे से उसकी तलाश शुरू हुई। एसटीएफ को वह पनकी शताब्दी नगर में रामगंगा एंक्लेव के पास नजर आया। उसके साथ नौबस्ता का रामजी मिश्रा व एक अन्य साथी भी था।

एसटीएफ को देख सभी भागने लगे। इसी बीच विक्की ने बाइक रोक चार-पांच राउंड फायरिंग की। एसटीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं। इस बीच उसके दोनों साथी भाग निकले। विक्की भी भागने की कोशिश में बाइक समेत नये स्टेडियम के पास पक्के नाले में गिर गया। सीओ ने बताया कि उसे हैलट में भर्ती कराया गया है। किसी को गोली नहीं लगी है। फरार साथियों की तलाश की जा रही है।
कुछ दिन से जहानाबाद में बनाए था ठिकाना
एसटीएफ पिछले एक साल से उसकी तलाश कर रही थी। शुरुआती जांच में पता चला था कि वो पहले मुंबई गया और वहां से नेपाल चला गया। कुछ मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया था। पिछले कुछ महीनों से वह फतेहपुर के जहानाबाद में एक परिचित के घर था। वहां से अक्सर शहर आता था।
आढ़ती समेत कई कारोबारियों से वसूले लाखों
जेल से फरार होने के बाद वह शहर के कारोबारियों से वसूली कर रहा था। चकरपुर मंडी के तमाम आढ़तियों से उसने लाखों रुपये वसूले। मंगलवार को भी वो वसूली करने आया था। वहीं 2015 में जिसकी उसने हत्या की थी, उसके परिजनों को मंगलवार को जान से मारने की धमकी भी दी। एसटीएफ के मुताबिक एक पिस्टल अभी बरामद नहीं हो सकी है।