फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Old woman's legs tied and electric current applied, killed by hitting on head with rod

Kanpur: वृद्धा के पैर बांधकर लगाया करंट, सिर पर बांका मारकर की हत्या, घर में खून से सने कपड़े बरामद

Sat, 21 Jun 2025 10:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Jun 2025 10:53 PM IST
सार

Kanpur News: वृद्धा की हत्या का मामला सामने आया है। भाई पर हत्या का शक है। वह गोविंदपुरी स्टेशन पर अचेत मिला है।

विज्ञापन
Kanpur: Old woman's legs tied and electric current applied, killed by hitting on head with rod
वृद्धा की निर्मम हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोविंदनगर में शनिवार को घर के अंदर वृद्धा का रक्तरंजित शव मिला। उन्हें करंट लगाकर प्रताड़ित किया गया। उनके दोनों पैरों को रस्सी और अंगूठों में बिजली के तार लपेटकर स्विच बोर्ड पर लगा दिया। बांके से सिर पर प्रहार भी किया। इससे उनकी माैत हो गई। करंट लगने से वृद्धा के पैर की उंगलियां जलीं मिलीं। जांच-पड़ताल के दाैरान उसके भाई के खून से सने कपड़े घर के अंदर मिले हैं। वहीं, भाई गोविंदपुरी स्टेशन पर अचेत अवस्था में मिला है। पुलिस ने भाई पर हत्या का शक जताया है।
विज्ञापन


गोविंदनगर ए ब्लॉक निवासी द्राैपदी आनंद (67) अविवाहित थीं। वह करीब छह साल छोटे भाई भगवान दास के साथ रहती थीं। भगवान दास की भी शादी नहीं हुई है। वह दादानगर स्थित बिस्कुट फैक्टरी में नौकरी करता है। इनका एक भाई पुरुषोत्तम गुजरात के बड़ौदा में रहता है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे इनके घर में काम करने वाली कच्ची बस्ती निवासी प्रेमा पहुंची। वह काफी देर तक गेट खटखटाती रही, लेकिन न खुलने पर पड़ोसी अमित बत्रा को सूचना दी। अमित ने थोड़ा जोर लगाकर धक्का दिया तो गेट खुल गया। दोनों अंदर पहुंचे तो सामने वाले कमरे में बिस्तर पर वृद्धा द्राैपदी का शव पड़ा था। अमित ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

Kanpur: Old woman's legs tied and electric current applied, killed by hitting on head with rod
वृद्धा की निर्मम हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
खून सना बांका भी मिला
गोविंदनगर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। टीम को मौके से खून से सने भगवान दास के बनियान और लोअर मिल गए। सोफे के नीचे खून सना बांका भी मिला है। पुलिस जांच-पड़ताल कर ही रही थी, इसी दाैरान गोविंदपुरी स्टेशन से किसी ने 112 नंबर पर अचेत पड़े व्यक्ति की सूचना दी। 112 नंबर पुलिस ने पहुंचकर जांच की और फोटो गोविंदपुरी पुलिस को फारवर्ड किया।
 

Kanpur: Old woman's legs tied and electric current applied, killed by hitting on head with rod
गोविंदनगर में हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
माैके पर खड़े पड़ोसियों ने उसकी पहचान भगवान दास के रूप में की। पुलिस ने उसे हैलट में भर्ती कराया है। घर में मिले भगवान दास के मोबाइल से पुलिस ने मामले की जानकारी बड़ौदा निवासी भाई पुरुषोत्तम को दी। उन्होंने रविवार सुबह आने की बात कही।

 
विज्ञापन

Kanpur: Old woman's legs tied and electric current applied, killed by hitting on head with rod
स्टेशन पर अचेत मिला भगवान दास - फोटो : अमर उजाला
अवसाद में हत्या करने की आशंका
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि वृद्धा बीमार चल रही थी। उसका इलाज होता था। उनका भाई अवसाद में है। पड़ोसियों ने बताया कि भगवान दास पिछले कुछ समय से काफी चिड़चिड़े हो गए हैं। आशंका है कि इसी के चलते किसी बात पर नाराज होने के बाद बहन की जघन्य तरीके से हत्या कर दी हो। भगवान दास सुबह 8:16 बजे घर से निकला था। उसके होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। तभी असली वजह सामने आएगी। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed