फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Old neem tree being cut for showroom

कानपुर: शोरूम के लिए काटे गए नीम के पुराने पेड़, महापौर ने दिए एफआईआर के निर्देश

Sun, 27 Mar 2022 02:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 27 Mar 2022 02:15 PM IST
सार

एक ओर जहां सरकार पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ लगाने पर जोर दे रही है। वहीं कानपुर में रैना मार्केट, एमराल्ड के सामने नीम के पेड़ों को विकास के नाम पर बलि चढ़ा दिया गया। बताया जा रहा है कि यहां शोरूम का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें यह पेड़ बाधा बन रहे थे।

विज्ञापन
Kanpur: Old neem tree being cut for showroom
शोरूम के लिए काटे गए नीम के पुराने पेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का काम शहरी क्षेत्र में बेरोकटोक चल रहा है। अलग-अलग हिस्सों में कभी निर्माण कार्य के नाम पर तो कभी सुरक्षा के नाम पर हरे-भरे पेड़ों को काटा जा रहा है। ताजा मामले में कानपुर में एमराल्ड के सामने शोरूम निर्माण में बाधा बन रहे नीम के हरे-भरे पेड़ को काट दिया गया।
विज्ञापन

 
इससे क्षेत्रवासियों में रोष है। इस मामले की जानकारी पर्यावरण संरक्षकों ने डीएफओ के संज्ञान तक पहुंचाया। इसके तुरंत बाद ही डीएफओ ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही विभाग की टीम को मौके पर जाकर देखने को भी कहा है।
विज्ञापन


डीएफओ अरविंद यादव ने इस संबंध में पूरी रिपोर्ट भी संबंधित विभाग के अधिकारियों से देने को कहा है। इसके अलावा यह पता करने को कहा गया है कि पेड़ काटने की अनुमति ली गई थी या नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन


सख्त कार्रवाई के निर्देश, चलाया जाएगा पौधरोपण अभियान
रैना मार्केट में नीम के पेड़ों की कटाई की शिकायत पर पहुंचीं महापौर ने मौके पर ही कटी हुई लकड़ी को पकड़ लिया। हालांकि महापौर को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले में महापौर ने वन विभाग को आरोपियों के खिलाफ न केवल जुर्माना लगाने का निर्देश दिया है, बल्कि मामले में एफआईआर का भी निर्देश दिया है।

बता दें कि एक तरफ प्रदेश सरकार भले ही हर घर हरियाली जैसी योजनाओं पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही हो, लेकिन हरे पेड़ों की कटाई पर अभी भी पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पाया है। महापौर ने कहा कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे माफियाओं की मनमानी पर अंकुश लगाया जा सकेगा। यही नहीं महापौर ने कहा कि जल्द ही शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण अभियान भी चलाया जाएगा। 

मामले में उचित कार्रवाई की मांग 
पर्यावरण संरक्षकों और संगठनों का कहना है कि पेड़ को काटने की बजाए इसका उपाय निकालना चाहिए था। पेड़ की छटाई या शाखाओं को काटकर बचाया जा सकता था। इसके अलावा रिलोकेट (जड़ सहित जगह बदलना) से भी पेड़ बच सकता था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया, जिसके लिए उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

रैना मार्केट के पास नीम का पेड़ काटे जाने की सूचना पाकर मैंने यहां का निरीक्षण किया। मौके पर पेड़ काटे जाने की सूचना सही निकली। इस मामले में मैंने जांच के निर्देश दिए हैं, जिससे दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके। फिर चाहे वह नगर निगम हो या फिर वन विभाग।- प्रमिला पांडेय, महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed