{"_id":"6a3f5656486bfd93620fa182","slug":"kanpur-old-jajmau-ganga-bridge-is-being-reinforced-repair-work-on-three-piers-is-complete-2026-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जाजमऊ पुराने गंगा पुल को मिल रही नई मजबूती, तीन कोठियों का मरम्मत का काम पूरा, शेष दो काम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जाजमऊ पुराने गंगा पुल को मिल रही नई मजबूती, तीन कोठियों का मरम्मत का काम पूरा, शेष दो काम जारी
Sat, 27 Jun 2026 10:19 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:19 AM IST
सार
Kanpur News: जाजमऊ पुराने गंगा पुल पर मानसून से पहले मरम्मत का काम जोरों पर है। एनएचएआई ने ई-पॉक्सी और प्लास्टर के जरिए पुल की कोठियों को मजबूत बनाने का कार्य तेज कर दिया है।
विज्ञापन
जाजमऊ पुराने गंगा पुल की मरम्मत
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शुक्लागंज में जाजमऊ पुराने गंगा पुल के कानपुर-लखनऊ लेन पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर मरम्मत का काम तेजी से कराया जा रहा। इधर एक सप्ताह से मजदूरों की संख्या बढ़ाकर पुल के निचले हिस्से की मरम्मत कराई जा रही है। इसमें ई-पॉक्सी मिश्रण के साथ प्लास्टर का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
अभी तक तीन कोठियों का काम पूरा हो चुका है। एनएचएआई के साइड इंजीनियर आयुष शर्मा ने बताया कि पाड़ लगाकर कोठियों व पुल के निचले भाग में जहां भी जरूरत पड़ रही है, मरम्मत कार्य हो रहा है। मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य में और तेजी लाई गई है।
विज्ञापन
शेष दो कोठियों का कार्य भी जल्द होगा पूरा
गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने से पहले अधिक से अधिक कार्य हो सके। उन्होंने बताया कि पांच कोठियों तक शुक्रवार को पाड़ लगाने का कार्य किया गया है। तीन कोठियों तक ई-पॉक्सी मिश्रण के साथ निचली सतह में प्लास्टर कराया जा रहा है। शेष दो कोठियों का कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।