फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Occupied Negi Guest House wall demolished with JCB employees chased away manager made this allegation

Kanpur: नेगी गेस्ट हाउस में कब्जा, जेसीबी से गिराई दीवार…कर्मचारियों को खदेड़ा, मैनेजर ने लगाया ये आरोप

Thu, 13 Nov 2025 04:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 13 Nov 2025 04:12 PM IST
सार

Kanpur News: होटल नेगी ग्रांड में सुबह नौ बजे दबंग गेस्ट हाउस में घुसे तो कर्मचारियों ने विरोध किया, तो दबंगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। होटल संचालक गजेंद्र सिंह नेगी के भाई सुमित से मारपीट की। उसका मोबाइल तोड़ दिया। होटल की मैनेजर खुशी और प्रियंका का आरोप है कि होटल में करीब 50 लोग अंदर घुसे हैं।

विज्ञापन
Kanpur Occupied Negi Guest House wall demolished with JCB employees chased away manager made this allegation
विवादित संपत्ति पर कब्जे के प्रयास से हड़कंप - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में रावतपुर स्थित नेगी गेस्ट हाउस में गुरुवार को दबंगई से कब्जा किया गया। जेसीबी से दीवार गिराई गई गेस्ट हाउस कर्मचारियों ने विरोध किया] तो दबंगों ने मारपीट कर खदेड़ दिया। भूमाफिया गजेंद्र नेगी के छोटे भाई सुमित नेगी से मारपीट की और उसका मोबाइल तोड़ दिया। गेस्ट हाउस की महिला मैनेजर ने मारपीट कर कर लूटने का आरोप लगाया। हालांकि खुद को भू-स्वामी बताने वाले विवेक गुप्ता ने न्यायालय के आदेश पर कब्जा करने की बात कही।

विज्ञापन

खास बात यह है कि बड़ी संख्या में कब्जा करने गए, लेकिन पुलिस को इसकी कोई सूचना नहीं दी गई। हंगामा बढ़ने पर तीन घंटे बाद एडीसीपी पश्चिम पुलिस बल के साथ पहुंचे और काम रुकवा दिया। रावतपुर के केशवपुरम स्थित होटल नेगी ग्रांड के हाल में सुबह साढ़े आठ बजे के करीब विवेक गुप्ता ने साथियों संग मिलकर कब्जे का प्रयास किया। विवेक गुप्ता के मुताबिक उन्होंने गजेंद्र सिंह नेगी से होटल के लान वाला करीब 400 वर्ग मीटर का भाग दो बार में खरीदा था।

विज्ञापन

गजेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ दर्ज कराई थी रिपोर्ट
इसके बाद में नेगी द्वारा किराए पर लेकर लॉन के रूप से इस्तेमाल किया जा रहा था, लेकिन नेगी की नियत खराब हो गई और उसने बेचने के बाद भी इस जमीन पर फिर से कब्जा कर लिया। गजेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ ऑपरेशन महाकाल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेक के मुताबिक कोर्ट से उनके पक्ष में आदेश आया। गुरुवार को विवेक अपने साथ करीब दो दर्जन लेबर, मिस्त्री ,दीवार खड़ी करने का सामान और बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

विज्ञापन

Kanpur Occupied Negi Guest House wall demolished with JCB employees chased away manager made this allegation
विवादित संपत्ति पर कब्जे के प्रयास से हड़कंप - फोटो : amar ujala

फोन तोड़ने और डीवीआर तक ले जाने के आरोप
इसके बाद जेसीबी की मदद से होटल के लान की दीवार तोड़कर पहले टीन शेड लगाया, फिर दीवार निर्माण शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद गजेंद्र सिंह नेगी की पत्नी और भाई सुमित नेगी मौके पर पहुंचे और कब्जे का विरोध किया। आरोप है कि विवेक और उनके साथियों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की।यही नहीं होटल के स्टॉफ से भी अभद्रता करने और फोन तोड़ने और डीवीआर तक जबरन ले जाने के आरोप लगाए। सुमित नेगी का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

विज्ञापन

खंगाले जा रहे है सीसीटीवी कैमरे
हंगामा बढ़ता देख करीब साढ़े तीन घंटे बाद एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आनन फानन में काम को रुकवा दिया गया। एडीसीपी पश्चिम ने विवेक गुप्ता के दस्तावेजों की जांच की और जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य को रोकने के निर्देश दिए। एडीसीपी पश्चिम  कपिल देव सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपों की जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। फिलहाल काम रुकवा दिया गया है।

Kanpur Occupied Negi Guest House wall demolished with JCB employees chased away manager made this allegation
विवादित संपत्ति पर कब्जे के प्रयास से हड़कंप - फोटो : amar ujala

होटल नेगी ग्रांड में बुकिंग कराने वाले लोग आक्रोशित
आवास विकास केशवपुरम में होटल नेगी ग्रांड आसपास के इलाके में काफी चर्चित है। नेगी और विवेक गुप्ता के आपसी कब्जे के विवाद में दर्जनों शादी और अन्य कार्यक्रम फंस गए हैं। विनायकपुर निवासी अशोक श्रीवास्तव की बुकिंग 15 और 16 नवंबर की है, उन्होंने 12 लाख रुपए जमा भी जमा किए हैं। 22 नवंबर को रसूलाबाद निवासी वीके शुक्ला की बेटी की शादी है। उन्होंने दो लाख रुपए एडवांस जमा किया है। 26 नवंबर को राघवेंद्र सिंह का रिसेप्शन पार्टी है। 50 हजार रुपये जमा है। 27 नवंबर को विकास गौतम की शादी है, जिसमें ढाई लाख रुपये जमा किया है। सभी लोग परेशान हैं कि आखिर वो अपना कार्यक्रम कैसे करेंगे। उन्होंने एडीसीपी पश्चिम से पैसा वापस दिलाने की मांग की।

गेस्ट हाउस में तोड़ा सामान, संचालक के भाई से की मारपीट
होटल नेगी ग्रांड में सुबह नौ बजे दबंग गेस्ट हाउस में घुसे तो कर्मचारियों ने विरोध किया, तो दबंगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। होटल संचालक गजेंद्र सिंह नेगी के भाई सुमित से मारपीट की। उसका मोबाइल तोड़ दिया। होटल की मैनेजर खुशी और प्रियंका का आरोप है कि होटल में करीब 50 लोग अंदर घुसे हैं। उन्होंने कर्मचारियों से मारपीट की। घटना कैमरे में कैद न हो इसलिए होटल के सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर तोड़ दी। कमरों से टीवी भी निकल ले गए। कर्मचारियों के वेतन का पैसा रखा हुआ था, वह भी उठा ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed