फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Objecting to public urination proves fatal businessman beaten to death with bricks and stones

यूपी: सड़क पर पेशाब करने पर टोकना पड़ा भारी, ईंट-पत्थरों से कूचकर कारोबारी की हत्या, सीसीटीवी में कैद वारदात

Tue, 08 Sep 2026 01:25 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 08 Sep 2026 01:25 PM IST
सार

Kanpur News: काकादेव के ओम चौराहे पर बीच सड़क पेशाब करने से रोकने पर शराबियों ने कारोबारी अमित कुमार को ईंट-पत्थरों से पीट-पीटकर मार डाला। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जिससे परिजनों में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन
Kanpur Objecting to public urination proves fatal businessman beaten to death with bricks and stones
मृतक की फाइल फोटो और जानकारी देते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में काकादेव के ओम चौराहे पर बीच सड़क पेशाब करने से रोकने पर शुरू हुआ विवाद कारोबारी अमित कुमार (47) की जान ले गया। आरोप है कि शराब के नशे में धुत युवकों ने उन्हें घेरकर बेरहमी से पीटा और ईंट-पत्थरों से सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। बचाने पहुंचे लोगों पर भी आरोपियों ने पथराव कर दिया। पूरी वारदात घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन

फुटेज में चार युवक कारोबारी को घेरकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। गंभीर रूप से घायल अमित ने दो दिन तक अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष किया, लेकिन सोमवार देर शाम उनकी मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बावजूद पुलिस अभी तक आरोपियों की पहचान तक नहीं कर सकी है।नवीन नगर निवासी अमित कुमार काकादेव में प्रेम ऐड नाम से दुकान चलाते थे।

विज्ञापन





विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी
परिजनों के मुताबिक शनिवार रात करीब 11 बजे वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। ओम चौराहे के पास कुछ युवक शराब पीकर खड़े थे। इसी दौरान उनमें से एक युवक बीच सड़क पेशाब करने लगा। अमित ने उसे ऐसा करने से मना किया, तो युवक और उसके साथियों ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर युवकों ने अमित को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो आरोपी उनसे भी भिड़ गए।

सीसीटीवी में कैद दरिंदगी, घेरकर पीटते दिखे चार युवक
घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात दिखाई दे रही है। फुटेज में चार युवक अमित को घेरकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग उन्हें बचाने का प्रयास करते दिखते हैं, लेकिन आरोपी पीछे हटने के बजाय मारपीट जारी रखते हैं। इसी दौरान सड़क पर पथराव होने से वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन जाती है और लोग इधर-उधर भागते नजर आते हैं। आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने ईंट उठाकर अमित के सिर पर कई वार कर दिए। सिर में गंभीर चोट लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और खून से लथपथ हो गए।

विज्ञापन

मरा समझकर भागे, जाते-जाते लोगों को धमकाया
आरोपियों ने अमित को गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा छोड़ दिया और कार से भाग निकले। परिजनों का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने मौके पर मौजूद लोगों को भी धमकाया। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया गया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने अनुराग अस्पताल रेफर कर दिया।

 दो दिन तक अस्पताल में चला इलाज, सोमवार को मौत
अमित का दो दिन तक उपचार चला। सोमवार देर शाम हालत बिगड़ने पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मंगलवार को परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

फुटेज में चेहरे साफ, फिर भी पहचान नहीं
परिजनों का कहना है कि पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड है। फुटेज में चार युवक मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं कर सकी है। उनका आरोप है कि यदि फुटेज के आधार पर तत्काल कार्रवाई की जाती तो आरोपियों को पकड़ा जा सकता था।

परिजनों ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की
अमित की मौत के बाद परिजनों का आक्रोश बढ़ गया। पोस्टमार्टम हाउस पर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की और एनकाउंटर किए जाने की मांग उठाई। परिजनों ने कहा कि मामूली बात पर जिस तरह उनके पिता को पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया, वह बेहद गंभीर है।

पुलिस बोली- पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी
काकादेव थाना प्रभारी धर्मेंद्र राम ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। उपचार के दौरान अमित की मौत हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed