{"_id":"6aa28022ee094d154b04acaa","slug":"kanpur-nurse-misdeed-case-blackmail-with-obscene-video-brutalized-from-hotel-to-hospital-accused-sent-to-jail-2026-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नर्स से सामूहिक दुष्कर्म: अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल, होटल से अस्पताल तक दरिंदगी, आरोपी मामा-भांजा को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्स से सामूहिक दुष्कर्म: अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल, होटल से अस्पताल तक दरिंदगी, आरोपी मामा-भांजा को जेल
Thu, 10 Sep 2026 03:32 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 10 Sep 2026 03:32 PM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर के प्राइवेट अस्पताल की नर्स से सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले अस्पताल संचालक सत्यम सैनी और उसके भांजे ललित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के घाटमपुर कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल की नर्स ने संचालक व उसके भांजे पर कई सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। साथ ही, किसी को बताने व विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी मामा-भांजे को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
नर्स ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि हॉस्पिटल संचालक सत्यम सैनी निवासी ग्राम रहटी थाना रेवना और उसका भांजा ललित सैनी अक्सर उसके साथ अश्लील हरकत करते थे। विरोध करने पर कार्य से बाहर निकालने की धमकी देते थे। 16 अगस्त को सत्यम सैनी ने एक होटल के कमरे में ले गया। जबरन दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बनाए।
विज्ञापन
कई बार बनाया हवस का शिकार
साथ ही, किसी को कुछ न बताने पर उसे व उसके भाई को जान से मारने को कहकर धमकाया था। इसके बाद उक्त दोनों ने हॉस्पिटल के अंदर कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। काम छोड़ने को कहने पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे। इसके बाद 31 अगस्त को एक होटल ले जाकर हवस का शिकार बनाया। पति को बताया, तो उसे भी धमकाया था।