{"_id":"618cea519a3ae46c12628f35","slug":"kanpur-noise-pollution-was-one-and-a-half-times-on-diwali-pcb-released-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दिवाली पर डेढ़ गुना था ध्वनि प्रदूषण, पीसीबी ने जारी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दिवाली पर डेढ़ गुना था ध्वनि प्रदूषण, पीसीबी ने जारी की रिपोर्ट
Thu, 11 Nov 2021 03:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 11 Nov 2021 03:33 PM IST
सार
पीसीबी के अनुसार शहर के कुछ और स्थानों पर ध्वनि प्रदूषण मापक यंत्र लगाए जाने की योजना है। इस पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली पर पटाखों के धुएं से प्रदूषण तो बढ़ा ही था, उस दौरान दो दिनों तक शहर में ध्वनि प्रदूषण का लेवल भी सामान्य से डेढ़ गुना अधिक रहा। उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) की क्षेत्रीय इकाई की तरफ से बुधवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार दिवाली से एक दिन पहले जरीब चौकी क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण की स्थिति रात के 10 बजे 81.1 डेसीबल थी, जबकि दिवाली की रात 11 बजे 90.3 डेसीबल रिकार्ड की गई।
इसकी अपेक्षा शास्त्री नगर क्षेत्र में लगाए गए मापक के अनुसार दिवाली से एक दिन पहले 61.3 डेसीबल और दिवाली की रात 11 से 12 बजे के बीच 81.3 डेसीबल रिकार्ड की गई। इस मापक यंत्र से 100 मीटर के दायरे का ध्वनि प्रदूषण रिकार्ड किया जाता है। पीसीबी के अनुसार शहर के कुछ और स्थानों पर ध्वनि प्रदूषण मापक यंत्र लगाए जाने की योजना है। इस पर काम चल रहा है।
ये है मानक
जरीब चौकी क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण का मानक दिन में 65, रात में 55 डेसीबल है।
शास्त्रीनगर क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण का मानक दिन में 55, रात में 45 डेसीबल है।