फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: No chemical for seven days, tests stuck, electrolyte machine bad, SGPT, SGOT tests also closed

कानपुर: सात दिन से केमिकल नहीं, जांचें अटकीं, इलेक्ट्रोलाइट मशीन खराब, एसजीपीटी, एसजीओटी की जांचें भी बंद

Mon, 09 Aug 2021 03:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 09 Aug 2021 03:46 PM IST
सार

पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष का कहना है कि कंपनी ने केमिकल नहीं भेजा है। हैलट में इस वक्त बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ गई है।

विज्ञापन
Kanpur: No chemical for seven days, tests stuck, electrolyte machine bad, SGPT, SGOT tests also closed
हैलट - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सात दिन से केमिकल नहीं होने से हैलट में पैथोलॉजी जांचें अटकीं हैं। रविवार दोपहर इलेक्ट्रोलाइट मशीन भी खराब हो गई। अब सीबीसी की जांचें भी नहीं हो पा रही हैं। रविवार को मशीन खराब होने से थोड़ी देर इंतजार करने के बाद जांच कराने आए रोगी चले गए। हैलट प्रबंधन का कहना है कि केमिकल के लिए पैसे आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष का कहना है कि कंपनी ने केमिकल नहीं भेजा है। हैलट में इस वक्त बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। इसके साथ ही लिवर, गुर्दे और दूसरे रोगी आ रहे हैं। ओपीडी और इमरजेंसी में आने वाले 10 में से आठ रोगियों को कोई न कोई जांच लिखी जाती हैं।
विज्ञापन


पैथोलॉजी में अधूरी जांचें ही हो पा रही हैं। इलेक्ट्रोलाइट मशीन खराब होने से एसजीपीटी, एसजीओटी की जांचे भी नहीं हो पाईं। प्रहलाद सिंह के रोगी का इलाज चेस्ट हॉस्पिटल में चल रहा है, वे अपने रोगी का सैंपल लेकर आए थे। कुछ रोगियों ने शनिवार को ओपीडी में दिखाया था, उनसे कहा गया था कि रविवार को सैंपल दे देना।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी भी जांच नहीं हो पाई। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर आरके मौर्या का कहना है कि केमिकल के लिए पैसा दे दिया गया है। अभी कंपनी ने केमिकल नहीं दिया है। वहीं, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुमनलता वर्मा का कहना है कि हैलट प्रबंधन ही केमिकल देता है। केमिकल आएगा तो जांचें होने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed