{"_id":"6a6f7ab7784d0a90fb03461d","slug":"kanpur-no-case-registered-even-after-24-hours-against-constable-accused-of-molesting-a-female-student-2026-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी सिपाही पर 24 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट, हुआ था लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी सिपाही पर 24 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट, हुआ था लाइन हाजिर
Sun, 02 Aug 2026 10:43 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:43 PM IST
सार
पीड़िता के परिजन के हंगामा करने के बाद हिरासत में लिया गया था। लाइन हाजिर हुआ था लेकिन अभी तक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कल्याणपुर के आवास विकास-तीन में कक्षा 7 की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी कल्याणपुर थाने में तैनात रिक्रूट सिपाही पर घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। शनिवार देर शाम आरोपी सिपाही को हिरासत में लेने के बाद लाइन हाजिर तो कर दिया लेकिन उसे थाने से ही छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों की जांच के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कल्याणपुर के आवास विकास-तीन निवासी एक व्यक्ति की बड़ी बेटी पास के एक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। शनिवार को छात्रा घर के पास स्थित एक दुकान से सामान लेने गई थी। रोते हुए घर लौटी छात्रा ने पास के एक रिटायर्ड दरोगा के मकान में किराये पर रहने वाले कल्याणपुर थाने में तैनात सिपाही पर पीछा करने व छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
परिजन और आसपास के लोगों के हंगामा करने पर कल्याणपुर पुलिस ने आरोपी सिपाही को उसके कमरे से हिरासत में ले लिया था। शुरुआती कार्रवाई के तहत विभागीय स्तर पर सिपाही को लाइन हाजिर भी किया गया लेकिन अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
मामले में डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि पूरे निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। पीड़िता व अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में यदि सिपाही के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य मिलते हैं तो तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।