फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur News : IIT student commits suicide by hanging

Kanpur News : आईआईटी के छात्र ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, हॉस्टल के कमरे में मिला शव

Wed, 07 Sep 2022 12:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 07 Sep 2022 12:00 AM IST
सार

Kanpur News : हॉस्टल के कमरे में उसका शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। वाराणसी निवासी प्रशांत सिंह (32) आईआईटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग से पीएचडी कर रहे थे। 

विज्ञापन
Kanpur News : IIT student commits suicide by hanging
demo pic - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आईआईटी के एक छात्र ने मंगलवार रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। हॉस्टल के कमरे में उसका शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।वाराणसी निवासी प्रशांत सिंह(32) आईआईटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग से पीएचडी कर रहे थे। 

विज्ञापन


कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया मंगलवार रात करीब दस हॉस्टल में रहने वाले साथी छात्रों ने प्रशांत का कमरा बंदे का खटखटाने पर कमरा नहीं खोला जिसके बाद उन्होंने आईआईटी प्रशासन को जानकारी दी। आईआईटी प्रशासन ने किसी तरह से दरवाजा खोलकर उसको फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उस को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


तब आईआईटी प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया प्रशांत के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। कुछ ही घंटों वाह पहुंच जाएंगे जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुसाइड नोट बरामद नहीं , जांच जारी
एसीपी ने बताया घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामले की तफ्तीश हर बिंदु पर की जा रही है। साथी छात्रों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। जो तथ्य जांच में आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed