फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur News: Extortion at the house of block chief by becoming fake crime branch officer

Kanpur News: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर ब्लॉक प्रमुख के घर उगाही, ऐसे खुला मामला

Thu, 28 Jul 2022 02:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 28 Jul 2022 02:35 PM IST
सार

कानपुर में फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर दबिश देने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Kanpur News: Extortion at the house of block chief by becoming fake crime branch officer
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिधनू में न्यू आजाद नगर चौकी क्षेत्र के गोपाल नगर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख मैथा कानपुर देहात रंजू यादव के घर गुरुवार सुबह तीन लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर दबिश दी। जिसमें एक सीओ, एक दरोगा और एक सिपाही ने उगाही के लिए पांच लाख रुपये की मांग की।

विज्ञापन


बातचीत में शक होने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख के गार्ड ने एक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। इस दौरान दो लोग भाग निकले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पकड़े गए अपराधी की निशानदेही पर भागे दो लोगों को भी दबोच लिया। जिनके पास से फर्जी पुलिस आई कार्ड, दो वॉकी टॉकी भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में एक ब्लॉक प्रमुख का पूर्व ड्राइवर फर्रुखाबाद निवासी माज पुत्र शब्बर हसन है। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। बिधनू थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed